जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित और अभिजीत देशपांडे द्वारा निर्देशित अभिजीत देशपांडे (Abhijeet Deshpande) अपकमिंग फिल्म ‘हर हर महादेव’ (Har Har Mahadev) से एक्टर शरद केलकर (Sharad Kelkar) का पहला लुक सामने आ चुका है. मेकर्स ने शरद केलकर के मोशन पोस्टर से पर्दा उठा दिया है. बता दें कि फिल्म में शरद बाजीप्रभु देशपांडे की भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म के मोशन पोस्टर में शरद काफी शानदार लग रहे हैं.
‘हर हर महादेव’ फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी प्रेरणादायक है और उन्होंने हमेशा पीढ़ी को ‘स्वराज्य’ का पाठ पढ़ाया है. पश्चिमी भारत में मराठा साम्राज्य के संस्थापक के रुप में वह आज भी अपने समय के सबसे महान योद्धाओं में से एक हैं. उदार बहादुरी, बलिदान, दोस्ती और अटूट धैर्य की एक ऐसी कहानी लाते हुए, ‘हर हर महादेव’ में ये कहानी बताएगी कि कैसे छत्रपति शिवाजी महाराज ने युद्ध के नारे ‘हर हर महादेव’ और मराठा साम्राज्य की नींव रखने के उनके जुनून के साथ सभी को एकजुट किया.
फिल्म जी स्टूडियो द्वारा निर्मित, अभिजीत शिरीष देशपांडे द्वारा लिखित और निर्देशित और सुनील फड़तारे द्वारा सह-निर्मित है. फिल्म में कई लड़ाइयों के बाद मराठा साम्राज्य के गठन का ऐतिहास बताया जाएगा. यह फिल्म स्वराज्य की सुनहरी कहानी लेकर आ रही है जो मराठी लोगों के दिल में बसती है. ‘हर हर महादेव’ 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐसा लगता है कि यह दिवाली बहुत बड़ी होने वाली है. यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Actor, Bollywood, Film
FIRST PUBLISHED : October 01, 2022, 13:29 IST





