Movie Review

Godfather | चिरंजीवी और सलमान खान स्टारर ‘गॉडफादर’ का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन मोड में नजर आए अभिनेता | Navabharat (नवभारत)


Godfather

Photo – Youtube

मुंबई : साउथ (South) मेगा स्टार (Mega Star) चिरंजीवी (Chiranjeevi) और बॉलीवुड (Bollywood) सुपरस्टार (Superstar) सलमान खान (Salman Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गॉडफादर’ (Godfather) का हिंदी वर्जन ट्रेलर आज रिलीज हुआ है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर तमिल समेत कई भाषाओं में रिलीज हो चुका है। इस हिंदी ट्रेलर में चिरंजीवी का एक डायलॉग ‘मैं पॉलिटिक्स से तो दूर हूं लेकिन पॉलिटिक्स मुझसे दूर नहीं हैं।’

लोगों को बड़ी तेजी से अपनी ओर खिंच रहा है। ट्रेलर में चिरंजीवी और सलमान खान का दमदार किरदार देखने को मिल रहा है। वहीं ट्रेलर में सलमान खान का एक्शन मोड भी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में चिरंजीवी ब्रम्हा के किरदार में नजर आएंगे। मोहन राजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में चिरंजीवी और सलमान खान कैमियो रोल के अलावा नयनतारा भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें

फिल्म का ट्रेलर सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म मलयालम फिल्म ‘लुसिफायर’ का तेलुग रीमेक है। जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘गॉडफादर’ 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply