
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की स्टारर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) 30 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग कुछ खास नहीं रही। ये फिल्म पहले दिन बहुत कम कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘विक्रम वेधा’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10.50 करोड़ रूपए का ही कलेक्शन कर पाई।
फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिव्यु मिल रहा हैं। फिल्म को देखने के बाद प्रशंसकों ने फिल्म को बेहतर बताया है। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अच्छी हुई है। शनिवार शो के लिए इस फिल्म के लगभग 13 हजार से अधिक एडवांस टिकट बिके हैं। जो शुक्रवार की तुलना में बेहतर है।
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि फिल्म विक्रम वेधा भारत में 4000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान ने कड़ी मेहनत की हैं साथ ही उन्होंने अपनी इस फिल्म का जोरदार प्रमोशन भी किया था। फैंस को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है। मेकर्स को आज इस फिल्म से एक अच्छे आकड़ें की उम्मीद है।





