Movie Review

King Of Kotha First Look | ‘किंग ऑफ कोठा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्शन थ्रिलर फिल्म में दुलकर सलमान आए दमदार नजर | Navabharat (नवभारत)


‘किंग ऑफ कोठा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्शन थ्रिलर फिल्म में दुलकर सलमान आए दमदार नजर

मुंबई: ‘चुप’ (Chup) और ‘सीता रामम’ (Sita Ramam) की सफलता का लुत्फ उठा रहे दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) इन दिनों अपनी आगामी रिलीज होने वाली फिल्म  ‘किंग ऑफ कोठा’ (King of Kotha) को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म को लेकर अभिनेता काफी उत्साहित है। इसी बीच मेकर्स ने  फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर आउट  कर फैंस को खुश कर दिया है। इसमें दुलकर को एक रावडी अवतार में दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म मलयालम फिल्म निर्माता जोशी के बेटे अभिलाष जोशी के निर्देशन में पहली फिल्म है।

‘किंग ऑफ कोठा’ फिल्म हाल ही में चेन्नई में फ्लोर पर गई है। इसे तमिलनाडु और केरल में शूट किया जाएगा। हालांकि यह उम्मीद की जा रही थी कि पोस्टर के साथ बाकी क्रू और कास्ट मेंबर्स की घोषणा की जाएगी, फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक उस मोर्चे पर कुछ भी घोषित नहीं किया है। हालांकि ऐसी अफवाहें हैं कि सामंथा रुथ प्रभु और ऐश्वर्या लक्ष्मी फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं, लेकिन निर्माताओं ने इस विषय पर चुप्पी साध रखी है।

यह भी पढ़ें

 

इस बीच, दुलकर की रिलीज ‘चुप’ मिश्रित समीक्षा प्राप्त करने के बावजूद, बॉक्स ऑफिस पर अच्छाप्रदर्शन कर रही है। आर बाल्की द्वारा निर्देशित, क्राइम थ्रिलर में सनी देओल, श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply