Cinema

Malaika Arora Revealed | बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग शादी को लेकर मलाइका अरोड़ा बेबाक बयान, कहा- ‘ शादी करने में जल्दबाजी नहीं…’ | Navabharat (नवभारत)


बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग शादी को लेकर मलाइका अरोड़ा बेबाक बयान, कहा- ‘ शादी करने में जल्दबाजी नहीं…’

मुंबई: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते है। यह कपल कभी भी अपने प्यार का इजहार करने में शर्माते नहीं हैं। कई बार यह दोनों खुलकर अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया इस बात करते हुए भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि उनके प्यार के पीछे का राज उनकी मजबूत दोस्ती है। उन्होंने कहा कि अर्जुन उनके सबसे बड़े ‘चीयरलीडर’ हैं।

मसाला मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि ‘अर्जुन के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि न केवल हम दोनों रिलेशनशिप में है, बल्कि वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। अपने सबसे अच्छे दोस्त से प्यार करना और उसके प्यार में पड़ना बहुत जरूरी है। अर्जुन मुझे मिलता है, वह इसे वैसे ही कहता है जैसे चीजें हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों एक दूसरे के सबसे बड़े चीयरलीडर भी हैं।’ अर्जुन के साथ शादी के बंधन में बंधने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि शादी का संविधान सुंदर है। साथ ही, मुझे नहीं लगता कि आपको शादी करने में जल्दबाजी करनी चाहिए क्योंकि यह एक सामाजिक आवश्यकता या दबाव है। इसे सही कारणों से करें। अगर आप सही व्यक्ति के साथ हैं तो यह एक खूबसूरत संस्था है। जब मेरी शादी की बात आती है, तो मुझे लगता है कि मैं अभी इसका जवाब देने के लिए तैयार नहीं हूं।’

यह भी पढ़ें

आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लेकर अर्जुन कपूर से अपना प्यार भरा रिश्ता जोड़ा था। तलाक में बाद मलाइका और अरबाज अपनी=अपनी लाइफ में काफी खुश है। 

Leave a Reply