Cinema

नायक नहीं खलनायक हैं इन एक्ट्रेस की पसंद, जानिए कौन हैं वे अभिनेत्रियां, जिन्होंने विलेन से रचाया ब्याह


बॉलीवुड की ज्यादातर सेलेब्रिटी जोड़ी लीड रोल अदा कर चुके एक्टर और एक्ट्रेस की होती है. पर कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने किसी ऑनस्क्रीन हीरो से नहीं बल्कि विलन से शादी की है. आज जानते हैं ऐसी कुछ एक्ट्रेस के बारे में जिनकी पसंद बॉलीवुड के जाने-माने खलनायक हैं. जी हां, वैसे तो ये लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन इंडस्ट्री के कुछ ऐसे विलेन हैं, जिन्हें देखते ही लोगों को खौफ आ जाता था. तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने हीरो छोड़ विलेन को अपना जीवनसाथी चुना है.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है रेणुका शहाणे का. रेणुका को 1994 में आई फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ से घर-घर में पहचान मिली थी.साल 2001 में इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में बतौर विलन पहचान बना चुके आशुतोष राणा से शादी कर ली थी.

आशुतोष राणा ने हिन्दी फिल्मों के अलावा मराठी, तेलुगु, कन्नड़, और तमिल सिनेमा में भी अपना योगदान दिया है. उन्हें बॉलीवुड फिल्म ‘दुश्मन’ और ‘संघर्ष’ में खलनायक के किरदार के लिए ‘फिल्म फेयर’ से नवाजा गया था.

Renuka Shahane , आशुतोष राणा , बॉलीवुड कपल

2001 में रेणुका शहाणे ने आशुतोष राणा से शादी की थी. (फोटो साभार- instagram @renukash710)

2-पूजा बत्रा
एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. 1993 में मिस इंडिया इंटरनेशनल जीतने के बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. 1997 में आई फिल्म ‘विरासत’ से उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. पूजा बत्रा को मलयालम और तमिल फिल्मों में भी देखा गया है. इस एक्ट्रेस ने 2019 में नवाब शाह से शादी की थी. एक्टर नवाब शाह को ‘डॉन 2’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है.

puja batra, nawab shah, bollywood couple,नवाब शाह, पूजा बत्रा

2019 में नवाब शाह और पूजा बत्रा ने शादी की थी. (फोटो साभार- instagram @nawwabshah)

3- निवेदिता भट्टाचार्य
एक्ट्रेस निवेदिता भट्टाचार्य ने टीवी सीरियल से अपनी पहचान बनाई थी. उन्हें ‘क्या कहना’, ‘शादिस्तान’ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है. इस एक्ट्रेस ने कृष्ण कुमार मेनन उर्फ के के मेनन से शादी की थी. एक्टर के के मेनन ने ‘सरकार’ और ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई थी.

निवेदिता भट्टाचार्य, के के मेनन, k k menon, nivedita bhattacharya

एक्ट्रेस निवेदिता भट्टाचार्य को टीवी सीरियल से पहचान मिली थी. (फोटो साभार – instagram @
niveditabhattacharya.official)

kratika sengar, कृतिका सेंगर

कृतिका सेंगर ने 2014 में एक्टर निकितन धीर से शादी कर ली थी. (फोटो साभार- instagram @itsmekratika).4-कृतिका सेंगर
एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने सीरियल ‘रानी लक्ष्मीबाई’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाई. इसके बाद उन्हें ‘कसम तेरे प्यार की’, ‘पुनर्विवाह’ जैसे पॉपुलर सीरियल में देखा जा चुका है. इस एक्ट्रेस ने 2014 में ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ फेम एक्टर निकितन धीर से शादी कर ली थी. अभी हाल ही में कृतिका ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है.

Tags: Entertainment news.

Leave a Reply