Cinema

Salaam Venky Release Date Out | काजोल की ‘सलाम वेंकी’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म | Navabharat (नवभारत)


Salaam Venky Release Date Out

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) काजोल (Kajol) की स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘सलाम वेंकी’ (Salaam Venky) के रिलीज डेट का आज ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन रेवती कर रही है। रेवती तमिल की मशहूर एक्ट्रेस है। जो इस फिल्म से निर्देशन क्षेत्र में अपनी वापसी कर रही है। इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है।

जिसमें जीवन की चुनौतियों का सामना करते वक्त एक मां की ताकत की अविश्वसनीय सच्ची कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का निर्माण बीलाइव प्रोडक्शंस और आरटेक स्टूडियोज के बैनर तले सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल और वर्षा कुकरेजा साथ मिलकर कर रही है। यह फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें

इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘और हमारे पास एक तारीख है। सलाम वेंकी आपके नजदीकी थिएटर में 09.12.2022 को रिलीज होगी।’ यह काजोल के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।