आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के मोस्ट पॉवरफुल और क्यूट कपल माने जाते हैं. बुधवार को आलिया का बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया गया. इस फंक्शन में फैमिली और फ्रेंड्स शामिल हुए थे. दोनों एक्टर्स की लाइफ में ये साल खुशियों भरा रहा है. दोनों पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में स्क्रीन शेयर करते नजर आए. दोनों अपनी फिल्म की सफलता को एक साथ एन्जॉय कर रहे हैं, वहीं दोनों एक्टर्स अपनी लाइफ के साथ-साथ वर्क कमिटमेंट्स को लेकर भी प्लानिंग कर रहे हैं. रणबीर चाहते हैं कि बेबी के जन्म के बाद आलिया जल्द ही काम पर लौट जाएं. इसकी वजह जानकर आप भी दंग रह जाएंगे.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने करीब 5 साल डेट करने के बाद इसी साल 14 अप्रैल को शादी की थी. अभी आलिया प्रेग्नेंट हैं, लेकिन इस हालत में भी अपने फिल्म के प्रमोशन से लेकर शूटिंग निपटाने में जुटी हुई हैं. इतना ही नहीं, इसी बीच आलिया ने अपने ब्रांड मैटरनिटी प्रोडक्ट भी लॉन्च कर दिया है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने आने वाले बच्चे को लेकर खूब प्लानिंग कर रहे हैं. रणबीर कपूर भी चाहते हैं कि बेबी के जन्म के बाद एक्ट्रेस जल्दी काम पर लौटें.
गोदभराई की इस रस्म में शामिल होने के लिए कई सितारों समेत करीबी दोस्त भी पहुंचे. (फोटो साभार- Instagram@ neetu54)
बेबी के जन्म के बाद रणबीर निभाएंगे जिम्मेदारी
सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने कहा कि रणबीर चाहते हैं कि बेबी के जन्म के बाद मैं जल्दी ही काम करना शुरू कर दूं. रणबीर काफी खुश हैं और कहते हैं कि बेबी तुम्हें इसी महीने से काम करना शुरू करना होगा. मैं समय निकालूंगा, ताकि तुम काम पर जा सको. मैं वापस आऊंगा और तुम काम पर चली जाना. इसी तरह हम समय निकालते रहेंगे’.
ये भी पढ़िए-प्रेग्नेंसी ग्लो से चमकती दिखी आलिया भट्ट, बेबी शॉवर में लगा सितारों का मेला लेकिन नहीं दिखे रणबीर कपूर
रणबीर को फैंस का डर सता रहा
आलिया भट्ट ने आगे कहा कि रणबीर बच्चे की जिम्मेदारी शेयर करने को लेकर बहुत खुश हैं और हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे लगता है कि मेरे सिर पर एक बड़ी जिम्मेदारी है और वह है बेबी के जन्म के बाद आलिया को काम पर वापस भेजने की, क्योंकि अगर एक पैरेंट्स के रुप में मैं काम नहीं करता हूं तो फैंस शिकायत करेंगे और मुझे जिम्मेदार ठहराएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Alia Bhatt, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 17:41 IST





