फराह खान (Farah Khan) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बीवी गौरी खान (Gauri Khan) की तारीफ करते हुए कहा कि उन पर स्टारडम का बिल्कुल भी असर नहीं पड़ा है. फराह और गौरी करीब 3 दशक से दोस्त हैं, इन लोगों ने एक दूसरे के जीवन में आए तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं. बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और फिल्मेमकर का कहना है कि इंटीरियर डिजाइनर गौरी आज भी मिडिल क्लास पंजाबी गर्ल ही हैं. एक अच्छी वीबी और दोस्त होने के साथ-साथ गौरी आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान की शानदार मां भी हैं.
फराह खान ने गौरी खान के शो ‘ड्रीम होम्स विद गौरी खान’ के लेटेस्ट एपिसोड में गौरी को लेकर पुराने दिनों की बातें बताई हैं. फराह खान उन दिनों को याद करती हैं जब गौरी से मिली थीं, तब शाहरुख खान से शादी को कुछ ही दिन हुए थे. पहली मुलाकात ही दोस्ती में बदल गई.
गौरी से फराह की मुलाकात गोवा बीच पर हुई थी
फराह खान ने बताया कि ‘गौरी को शादी के शाहरुख खान गोवा ले गए थे. हम वहा ‘कभी हां कभी ना’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. मेरी गौरी से गोवा बीच पर मुलाकात हुई. उन्होंने स्विम सूट पहना हुआ था. पहली ही मुलाकात में ऐसा लगा कि मैं अपनी किसी पुरानी स्कूल फ्रेंड या कॉलेज फ्रेंड से मिल रही हूं. मैं 1990 से गौरी को जानती हूं और अब 32 साल हो गए. गौरी की सबसे अच्छी बात ये है कि वह आज भी बिल्कुल नहीं बदली हैं. ये एक ऐसी अनोखी बात है जो बॉलीवुड में सफलता और पैसा आने के बाद कम लोगों में दिखती है. वह आज भी मिडिल क्लास पंजाबी गर्ल ही हैं, ये बात उनकी मुझे सबसे अधिक पसंद है’.
यारों की यार हैं गौरी खान
फराह आगे बताती हैं कि ‘गौरी बहुत अच्छा कर रही हैं, मुझे उनपर गर्व है. मैं उन्हें तब से जानती हूं कि जब उनकी शादी हुई थी और वह दिल्ली से आई ही थीं. वह अपने घर-परिवार, पति और बच्चों का खास ख्याल रखती हैं. मैंने उन्हें अपने पैरेंट्स के साथ देखा है. वह बहुत ही फैमिली ओरिएंटेड और यारों का यार हैं. अगर वह आपकी दोस्त हैं तो जिंदगी भर आपकी दोस्त हैं’.
ये भी पढ़िए-पूरी ‘फिल्म’ है फराह खान का घर और गौरी खान का कमरा है ‘आइटम सॉन्ग’, इंटरव्यू में किया खुलासा
बता दें कि पेशे से इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना एक शो लेकर आईं हैं. गौरी खान, शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ की को-ओनर भी हैं. इस शो का नाम ‘ड्रीम होम्स विद गौरी खान’ है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Farah khan, Gauri khan, Shah rukh khan
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 15:14 IST





