Hrithik Roshan Vedha Look:पुष्कर और गायत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ इन दिनों अच्छा कलेक्श कर रही हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) लीड रोल में हैं. लंबे समय से सैफ और ऋतिक की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे. ट्रेलर के बाद तो दर्शकों की ये एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई थी. ये फिल्म तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का हिंदी रीमेक है जिसमें आर. माधवन और विजय सेतुपति नजर आए थे.
30 सितंबर को रिलीज हुई ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में अपने किरदार के लिए ऋतिक ने काफी हार्ड वर्क किया है. यह किरदार ऋतिक के दिल के बेहद करीब है. ऐसा हाल ही में शेयर किए गए ऋतिक के वीडियो से जाहिर हो रहा है. फिल्म में ऋतिक का वेधा का किरदार काफी पसंद किया जा रहा है. ऐसे में ऋतिक ने एक वीडियो शेयर कर वेधा बनने के लिए तैयारी के बारे में बताया है.
ऋतिक ऐसे बने वेधा
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक पोस्ट में ऋतिक ने वेधा के किरदार में ढ़लने की तैयारियों के बारे में बताया है. वेधा के किरदार के साथ पूरी तरह न्याय करने के लिए उन्होंने खुद को फिट रखने और खासतौर पर भोजपुरी भाषा पर अपनी पकड़ बनाने पर फोकस किया. जिसका अंदाज आप ऋतिक के इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं.
Vikram Vedha Box Office Collection: ऋतिक-सैफ को मिला वीकेंड का फायदा, ‘विक्रम वेधा’ का इतना बढ़ा कलेक्शन
शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘अक्टूबर 2021 से लेकर जून 2022 तक 9 महीने तक वेधा बनने के लिए पूरी तैयारी की. इस किरदार में खुद को ढालने के लिए मैंने काफी हार्ड वर्क किया है. वेधा मेरे ऐसे किरदारों में से एक है, जिन पर मुझे गर्व है. वेधा की तरह चलना, नाचना, बोलना, खाना और जीना बेहद मजेदार रहा है. वेधा में ऋतिक भले ही न हो, लेकिन ऋतिक में वेधा हमेशा रहेगा.’
बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही ‘विक्रम वेधा’
बात अगर ‘विक्रम वेधा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो ऋतिक रोशन और सैफ की ये फिल्म इन दिनों अच्छा बिजनेस कर रही है. पुष्कर और गायत्री के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ सैफ अली खान भी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी के साथ-साथ दर्शकों को फिल्म के लीड स्टार की एक्टिंग भी काफी भा रही है. जहां सैफ इंस्पेक्टर विक्रम के किरदार में लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं. वहीं ऋतिक रोशन भी वेधा के किरदार में फैंस का दिल जीत रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment news., Hrithik Roshan
FIRST PUBLISHED : October 04, 2022, 16:47 IST





