Cinema

Happy Dussehra Wishes: अक्षय कुमार समेत इन सेलेब्स ने भी दी फैंस को विजयदशमी की शुभकामनाएं


आज 05 अक्टूबर को हर कोई दशहरा मनाने के लिए उत्सुक नजर आ रहा है। देशभर में विजयादशमी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है. बीते कुछ समय से हर जगह रावण दहन की तैयारियां चल रही है. परंपरा के अनुसार इस दिन रावण के पुतले को दहन किया जाता है. असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक ये त्यौहार हर साल पूरा देश पूरे जोरो-शोरो से मनाया जाता है. इस खास दिन आपके पंसदीदा कलाकारों ने भी अपने फैंस को अलग-अलग अंदाज में शुभकामनाएं दी है. अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन समेत कई सेलेब्स ने फैंस को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं दी हैं.

हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को विजयदशमी के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी है.अमिताभ बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय कुमार ने बेहद खास अंदाज में अपने फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दी है. इन स्टार्स में अमिताभ बच्चन अकेले ऐसे स्टार हैं जो अपने फैंस को हर अवसर पर विश करते हैं. वह अपने फैंस से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ते. अवसर कोई भी हो लेकिन वह अपने फैंस के साथ अपनी खुशी जरूर जाहिर करते हैं.

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक श्रीराम का एक एनिमेटेड वीडियो शेयर कर फैंस को बधाई देते हुए लिखा है कि दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं बुराई पर अच्छाई की जीत वाले इस पर्व पर अमिताभ बच्चन ने फैंस को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी है.

बॉलीवुड के स्टंटमैन अक्षय कुमार भी अपने फैंस के साथ अपनी हर खुशी शेयर करते हैं. आज विजयादशमी के पावन अवसर पर उन्होंने फैंस को शुभकामनाओं के साथ एक खूबसूरत संदेश भी दिया है. साथ ही जी5 पर अपनी फिल्म रक्षाबंधन देखने की अपील भी की है. अक्षय कुमार का ये वीडियो काफी पसदं किया जा रहा है. जिसमें वह कह रहे हैं, “आज रावण के दहन के साथ-साथ दहेज जैसी प्रथा का भी दहन कीजिए”

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विजयादशमी के अवसर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दांडिया महोत्सव में नजर आ रहे हैं. वहां उन्होंने लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड का प्रचार भी किया तथा सभी से फिल्म देखने की अपील की. शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में सिद्धार्थ ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी है.. साथ ही लिखा है इस रंगीन रात के लिए भगवान और आप सभी का धन्यवाद।

फिलहाल न्यूज18 हिंदी भी अपने पाठकों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं देता है. हम यही कामना करते हैं कि आप हमेशा ऐसे ही स्वस्थ और खुश रहे।

Tags: Akshay kumar, Amitabh Bachachan, Dussehra Festival

Leave a Reply