अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 80 साल के होने वाले हैं. सदी के महानायक का इस बार का जन्मदिन खास तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है. आईफा ने जहां खास अंदाज में ट्रिब्यूट देने का फैसला किया है वहीं फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करने वाला है. इसी के बीच बिग को 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘बंटी और बबली’ (Bunty Aur Babli) के धमाकेदार गाने ‘कजरारे-कजरारे’ की याद आ गई.
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले एक्टर हैं. अमिताभ की फिल्में और अंदाज को दर्शक कभी भुला नहीं सकते, वहीं अमिताभ भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पुरानी फिल्मों की शूटिंग के दिनों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें ‘कजरारे-कजरारे’ गाने की शूटिंग वाले दिनों में पहनी गई लेदर जैकेट में नजर आए. इस गाने में बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के साथ बिग बी जमकर थिरके थे.
कजरारे-कजरारे करीब 17 साल बाद
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर लेदर की जैकेट पहने और गले में मफलर डाले अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के बैकग्राउंड में गाने की हल्की सी तस्वीर दिख रही है. इस तस्वीर के साथ कैप्शन में अमिताभ ने लिखा ‘कजरारे-कजरारे करीब 17 साल बाद’.
(फोटो साभार: amitabhbachchan/Instagram)
अमिताभ बच्चन की इस तस्वीर को देख बेटी श्वेता बच्चन ने इमोजी शेयर कर प्यार जताया है तो वहीं एक्टर रोनित रॉय ने लिखा ‘My coooolest Amit ji!!! OG! Gangsta cooool!!’. ‘तारे जमीं पर’ फेम एक्टर दर्शील सफारी ने लिखा ‘रॉकस्टार फॉरएवर’. फैंस जमकर बिग बी की तारीफ कर रहे हैं.
ये भी पढ़िए-‘IIFA’ इंडियन सिनेमा के लीजेंड अमिताभ बच्चन को देगा ट्रिब्यूट, फैंस के लिए जुड़ने का खास मौका
अमिताभ पहली बार अभिषेक-ऐश्वर्या के साथ स्क्रीन पर आए थे
बता दें कि ‘कजरारे-कजरारे’ गाना इतना सुपरहिट है, कि आज भी लोग इस शादी-पार्टियों में इस गाने पर डांस करते नजर आते हैं. 17 साल पहले जब ये रिलीज हुई थी तो हर जगह छाया हुआ था. फिल्म ‘बंटी और बबली’ में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय के अलावा रानी मुखर्जी लीड में थीं. अमिताभ के लिए ये फिल्म कई मायनों में खास है. इस फिल्म के गाने ‘कजरारे-कजरारे’ में पहली बार अमिताभ ने अपने बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के साथ स्क्रीन शेयर किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Abhishek bachchan, Aishwarya rai bachchan, Amitabh bachchan, Shweta bachchan nanda
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 13:17 IST





