Cinema

अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक डेट पर निकलीं मलाइका अरोड़ा, स्टेडियम में इश्क लड़ाते दिखा बॉलीवुड कपल


अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचे हैं. अर्जुन यहां अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करने गए हैं. वहीं मलाइका भी अर्जुन को कंपनी देने यहां पहुंची हैं. इस दौरान बीती शाम दोनों लंदन में फुटबॉल मैच देखने पहुंचे थे.

स्टेडियम में दोनों इश्क लड़ाते नजर आए हैं. अर्जुन कपूर ने दोनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. तस्वीरों में अर्जुन कपूर, मलाइका को फोरहेड पर किस करते नजर आ रहे हैं. वहीं मलाइका भी स्टेडियम पर बज रहे गानों पर झूमती नजर आईं.

टीम की जीत पर अर्जुन ने मनाया जश्न
बीती शाम इंग्लैंड के मशहूर स्टेडियम स्टेंफॉर्ड स्टेडियम में फुटबाल टीम चेल्सी और एसी मिलान के बीच फुटबॉल मैच खेला गया था. इस दौरान अर्जुन कपूर भी अपनी पसंदीदा टीम चेल्सी को चीयर्स करने पहुंचे थे. अर्जुन के साथ मलाइका अरोड़ा भी उनके साथ रोमांटिक डेट पर गईं थी. मैच के दौरान दोनों ने क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. अर्जुन कपूर चेल्सी के बड़े फैन हैं. भारत में चेल्सी फैन क्लब के ब्रांड एंबेसडर भी अर्जुन कपूर रह चुके हैं.

जीत के बाद जश्न में डूबा कपल
बता दें कि इस मैच में अर्जुन की टीम चेल्सी ने एसी मिलान क्लब को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ अर्जुन की खुशी भी दोगुनी हो गई है. मैच के दौरान मलाइका अरोड़ा भी गानों पर थिरकती दिखीं. साथ ही मलाइका ने अपनी टीम के समर्थन में चियर्स भी किया. दोनों मैच के दौरान काफी खुश नजर आए. इस रोमांटिक डेट पर यह बॉलीवुड कपल मस्ती करते नजर आया. अर्जुन ने इसका फोटो और वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. जिसमें अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा को फोरहेड पर किस करते नजर आ रहे हैं.


लंबे समय से रिलेशनशिप में है अर्जुन और मलाइका
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान लंबे समय से डेट कर रहे हैं. साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था. एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि अर्जुन के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है. दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं और साथ में वक्त बिताते हैं. मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि हम एक दूसरे के चीयरलीडर्स हैं. मैं अर्जुन के साथ काफी सहज महसूस करती हूं. मैं अर्जुन को कुछ भी बताने से नहीं झिझकती हूं.

Tags: Arjun kapoor, Bollywood news, Malaika arora

Leave a Reply