सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स का नया सीजन 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. इस शो में एक बार फिर देश के नन्हे और यंग टेलेंडेट सिंगर्स को प्लेटफॉर्म मिलेगा. इस शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है.
शो के प्रोमो से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सीजन में नन्हे सिंगर्स धमाल करने वाले हैं. इस शो का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है. प्रोमो में एक ऑटो चालक की 12 साल की बेटी ने ऐसे सुर लगाए कि जज भी कुर्सी से उछल पड़े.
सुर सुनकर दंग रह गए जज
सारेगामापा लिटिल चैंप्स में एक ऑटो चालक की बेटी ध्यानेश्वरी गड़गे (Dyaneshwari Ghadge) स्कूल की ड्रेस में ऑडीशन देने पहुंची थी. ध्यानेश्वरी ने ऑडिशन के दौरान अपनी शानदार गायकी का प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं ध्यानेश्वरी ने जब सुर लगाना शुरू किया तो जज भी दंग रह गए. ध्यानेश्वरी की गायकी देखकर हर कोई हैरान रह गए. एक ऑटोचालक की महज 12 साल की बेटी का यह अनोखा टेलेंट देखकर हर कोई अपनी कुर्सी से खड़ा हो गया. इतना ही नहीं शो के जज भी ध्यानेश्वरी की टेलेंट देखकर स्टेंडिंग ओवेशन देने से पीछे नहीं हटे.
ध्यानेश्वरी के पिता चलाते हैं ऑटो
ध्यानेश्वरी महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली हैं. ध्यानेश्वरी महज 12 साल की हैं और स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं. ध्यानेश्वरी के पिता ऑटो चलाते हैं. ध्यानेश्वरी अपना ऑडीशन देने भी अपने पिता के साथ गईं थीं. इस दौरान वे स्कूल की ड्रेस में नजर आईं और बालों की चेटी को लाल फीतों से बांधा हुआ था. ध्यानेश्वरी के टेलेंट को देखकर सब हक्का बक्का रह गए. ध्यानेश्वरी ने ऑडीशन में दमदार गायकी की दम पर पहला राउंड क्लियर कर लिया है.
भारती सिंह कर रही हैं होस्ट
बता दें कि यह शो 15 अक्टूबर से टेलीकास्ट किया जाएगा. सारेगामापा की शुरुआत साल 2007 से की गई थी. इसके बाद लगातार साल दर साल इस शो ने लोकप्रियता हासिल की है. इस शो से कई सिंगर्स भी निकलकर सामने आए हैं. अब इस शो का नया सीजन 15 अक्टूबर से टेलीकास्ट किया जाएगा. शनिवार और रविवार को रात 9 बजे इस शो को प्रसारित किया जाएगा. हर साल की तरह इस साल भी शो के मेकर्स को इससे अच्छी टीआरकी उम्मीद है. इस शो को अनु मलिक, नीति मोहन, शंकर महादेवन जज कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 19:02 IST





