Cinema

Ranbir पर है बच्चे से भी ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी, Alia ने किया खुलासा


News Nation Bureau | Edited By : Pallavi Tripathi | Updated on: 06 Oct 2022, 08:01:54 AM

alia bhatt

आलिया भट्ट ने किया ये खुलासा (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली:  

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. हाल ही में कपल के घर पर बेबी शावर (Alia Bhatt baby shower) आयोजित किया गया था. जिसमें कपूर और भट्ट परिवार के साथ-साथ अयान मुखर्जी, करण जौहर और कुछ क्लोज फ्रेंड्स दिखाई दिए. उनकी तस्वीरें (Alia Bhatt baby shower photos) इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहीं हैं. जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने उनके लुक्स की तारीफ की है. साथ ही कपल और उनके होने वाले बच्चे को ढेर सारा आशीर्वाद दिया है. गौरतलब है कि बच्चे के आने के बाद कपल पर एक बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है. लेकिन इस बीच आलिया (Alia Bhatt on responsibilities after baby) ने खुलासा किया है कि रणबीर पर बच्चे से भी ज्यादा बड़ी एक और जिम्मेदारी है. जिस बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt baby shower : Alia Bhatt के बेबी शावर में पहुंचे ये परिवारवाले, लेकिन Ranbir Kapoor हैं गायब!

आलिया ने ये बातें अपने एक इंटरव्यू (Alia Bhatt interview) में कहीं हैं. जिसमें उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह कहना गलत होगा. यह एक तरह का सेक्सिस्ट भी होगा, क्योंकि मुझे लगता है कि पिता भी शॉपिंग करते हैं. मेरे मामले में भी, मैंने भी थोड़ी खरीदारी की है और मेरे पति ने भी.” उन्होंने कहा कि बच्चे के आने के बाद खोजने का हमारा सफर शुरू होगा. लेकिन हमारा इरादा जिम्मेदारियों को बांटने का है, जो काफी जरूरी है. 

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt ने अवॉर्ड मिलने के बाद गिना डालीं अपनी खामियां, बन गई थीं खुदगर्ज


एक्ट्रेस (Alia Bhatt latest statement) ने आगे कहा, “और रणबीर बहुत खुश हैं. वह अभी से बोलते हैं, ‘बेबी, तुम इस महीने के बाद काम कर सकती हो, मैं समय निकालूंगा ताकि तुम काम पर जा सको.’ वह इस जिम्मेदारी को शेयर करके बहुत खुश हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है, ‘मुझे लगता है कि मेरे सिर पर यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और वह है आलिया को काम पर वापस भेजना, क्योंकि ऐसा न करने पर फैंस वास्तव में शिकायत करेंगे और मुझे जिम्मेदार ठहराएंगे, अगर मैं पेरेंट्स के तौर पर अपना काम नहीं करता’.”






संबंधित लेख

First Published : 06 Oct 2022, 08:00:44 AM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply