Cinema

‘Goodbye’ के साथी अरुण बाली के निधन से टूटा नीना गुप्ता का दिल, अनदेखी तस्वीर शेयर कर एक्टर को दी श्रद्धांजलि


Arun Bali Passes Away: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अरुण बाली (RIP Arun Bali) के निधन से फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारे भी भी काफी दुखी हैं. एक्टर के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर अभिनेता को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है. अभिनेता के फैंस, करीबी दोस्त और उनके को-स्टार्ट अरुण बाली के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.

बता दे कि अरुण बाली को हाल ही में आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) और अमिताभ बच्चन की ‘गुडबाय’ (Goodbye) में देखा गया था. अब, उनकी ‘गुडबाय’ को-स्टार नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने टीवी सीरियल ‘परंपरा’ के सेट से उनके साथ एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट करके दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है.

बता दें कि 79 वर्षीय अभिनेता ने आज शुक्रवार (7 अक्टूबर, 2022) को अपनी अंतिम सांसें ली. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उनका निधन मुंबई में हुआ. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि वह लंबे समय से बीमार थे. इस साल की शुरुआत में, उन्हें खुद के एक रेयर न्यूरोमस्कुलर बीमारी से ग्रसित होने का पता चला था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

(फोटो साभार Instagram@neena_gupta)

Arun Bali Passes Away: अरुण बाली का 79 की उम्र में निधन, आज ही र‍िलीज हुई है आख‍िरी फ‍िल्‍म

‘परंपरा’ के शूटिंग के पहले दिन की तस्वीर
नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरुण बाली के साथ कई साल पहले की एक तस्वीर पोस्ट की. इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए उन्होंने अपने कैप्शन में ये खुलासा किया कि यह तस्वीर 1993 में प्रसारित पॉपुलर टीवी सीरियल ‘परंपरा’ की शूटिंग के पहले दिन की थी. इस शो में अनिल धवन, मोहन भंडारी, ऋचा, फिरदौस दादी, अश्विनी भावे और प्रभा सिन्हा ने भी अभिनय किया. तस्वीर में अरुण बाली को नारंगी रंग आउटफिट संयासी के अंदाज में दिखाया गया है, जबकि नीना गुप्ता को उनके बगल में बैठे हुए देखा जा सकता है.

तस्वीर को साझा करते हुए, नीना गुप्ता ने लिखा , ”गुडबाय #ArunBali …सालों पहले अरुण बाली के साथ सेट की गई ‘परंपरा’ सीरीज की शूटिंग का मेरा पहला दिन. बहुत खुशी है कि हमें हाल ही में गुडबाय के लिए शूटिंग करने का मौका मिला”

Tags: Neena Gupta

Leave a Reply