Movie Review

Shahrukh Khan | शाहरुख खान एक्टिंग के बाद अब सीखना चाहते है ‘चिकन 65’ की रेसिपी, जानें पूरा मामला | Navabharat (नवभारत)


Shahrukh Khan

File Photo

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग (Upcoming) फिल्मों (Films) को लेकर काफी सुर्खियों में है। वो एक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर अपनी धमाकेदार वापसी करने जा रहे है। उन्होंने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग को चेन्नई में पूरा किया है, लेकिन अब उनका एक ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। जिसमें उन्होंने चिकन 65 की रेसिपी सीखने का जिक्र किया है। बता दें कि यह डिश चेन्नई की स्पेशल है। जिसे अब शाहरुख खान बनाना सीखना चाहते है।

शाहरुख खान ने हाल ही में अपने एक ट्वीट में बताया कि फिल्म के सेट पर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी पहुंचे थे। शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में लिखा, ’30 दिनों के धमाकेदार RCE टीम को वोट दिया! थलाइवर ने हमारे सेटों को आशीर्वाद दिया … नयनतारा के साथ फिल्म देखी और अनिरुद्ध के साथ गहन चर्चा और विजय सेतुपति और थलापति विजय मुझे स्वादिष्ट खाना खिलाया। धन्यवाद डायरेक्टर एटली और प्रिया आपके आतिथ्य के लिए अब चिकन 65 नुस्खा सीखने की जरूरत है!’

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान के अपोजिट में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति और थलापति विजय भी हैं। इस फिल्म को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है। यह फिल्म 25 जनवरी 2022 को रिलीज होगी इसके अलावा शाहरुख खान की आगामी फिल्मों की लिस्ट में ‘पठान’ और ‘डंकी’ फिल्म भी शामिल है।

Leave a Reply