
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वो इस फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त है। वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग गोवा में एक आखिरी गाने के साथ खत्म हुई है। जिसे सलगांवकर परिवार पर फिल्माया गया है।
फिल्म की कहानी 2 और 3 अक्टूबर के रहस्य पर आधारित है। जिसमें अजय देवगन के अलावा एक्ट्रेस तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और इशिता दत्ता भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगी। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दृश्यम 2’ को वायकॉम18 स्टूडियोज ने प्रस्तुत किया है। फिल्म का निर्माण गुलशन कुमार, टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले हुआ है जबकि भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढ़ें
देवी श्री प्रसाद ने फिल्म को संगीत दिया है। यह फिल्म 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के अलावा अजय देवगन की आगामी फिल्मों में ‘थैंक गॉड’, ‘लव रंजन नेक्स्ट’, ‘मैदान’, ‘भोला’ और ‘गोलमाल 5’ शामिल है।





