Cinema

Video: प्रियंका चोपड़ा संग लॉन्ग ड्राइव पर निकले निक जोनास, बेटी मालती मैरी के नाम लिखा मैसेज


हाइलाइट्स

पति निक जोनास के साथ घूमते हुए फोटो किया शेयर.
बेटी मालती मैरी को छोड़ मम्मी-पापा की लॉन्ग ड्राइव.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (Priyanka Chopra and Nick Jonas) लवेबल सेलेब्रिटी कपल हैं. दोनों के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. प्रियंका भी निक के साथ अक्सर अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही ​प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक और अपना एक वीडियो शेयर किया है. इसमें दोनों ओपन कार में मस्ती के मूड में घूमते नजर आ रहे हैं. इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन दिया है, ‘मम्मी पापा का डे आउट’.

प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो में काफी खुश नजर आ रही हैं. वीडियो में निक ड्राइव करते हुए नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में सॉफ्ट म्यूजिक चल रहा है. वीडियो में जब प्रियंका कैमरा निक की तरफ ले जाती हैं, तो वे भी लुक देते नजर आ रहे हैं. प्रियंका ने वीडियो के साथ निक और अपने कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं. प्रियंका ने इनके साथ लिखा है कि मम्मी और पापा की आउटिंग. वीडियो में बेटी मालती मैरी नजर नहीं आ रही है. प्रियंका के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

एक दूसरे के लिए निकालते हैं वक्त
प्रियंका और निक की कोशिश रहती हैं कि दोनों अपने वर्क कमिटमेंट्स के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकें. प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शनिवार की एक फोटो भी शेयर है, जिसमें उनका वीकेंड मूड नजर आ रहा है. इससे पहले प्रियंका ने एक वीडियो और शेयर किया था, जिसमें वे किचन में हाथ बंटातीं नजर आ रही थीं.

priyanka chopra

(फोटो साभार: प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम)
priyanka chopra

(फोटो साभार: प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम)
priyanka chopra nick

(फोटो साभार: प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम)

किया था ईरानी महिलाओं का समर्थन
प्रियंका चोपड़ा सामाजिक मुद्दों को लेकर भी काफी सजग रहती हैं और अपनी बात खुलकर रखती हैं. हाल ही प्रियंका ने ईरानी महिलाओं का भी समर्थन किया था. प्रियंका ने कहा था​ ईरान में महिलाएं सार्वजनिक रूप से बाल काटकर अपना विरोध जता रही हैं. वे म​हसा अमिनी का विरोध में आवाज उठा रही हैं. उनका कहना था कि जब जबदरदस्ती चुप करवाया जाता है तो ज्वालामुखी फटता है. प्रियंका ने कहा कि वे ईरानी महिलाओं के इस साहस का सर्मथन करती हैं.

Tags: Nick Jonas, Priyanka Chopra

Leave a Reply