Cinema

VIDEO: भाई आर्यन खान के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं सुहाना, पतली कमर और स्टाइलिश लुक हुआ वायरल


शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बच्चे सुहाना खान (Suhana Khan) और आर्यन खान (Aryan Khan) ऐसे स्टार किड हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से भी ज्यादा है. इनकी तस्वीरें हों, वीडियो हों या इनसे जुड़ी कोई गॉसिप, देखते ही देखते सुर्खियों में छा जाती है. अब हाल ही में सुहाना को अपने भाई आर्यन खान के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां दोनों का जबरदस्त स्टाइलिश अंदाज छा गया. दोनों ने वैसे तो कैजुअल लुक कैरी किया था, लेकिन इसमें भी दोनों सारी लाइमलाइट लूट ले गए. इस दौरान आर्यन ने व्हाइट शूज, ब्लैक पैंट और टी-शर्ट पहनी थी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे.

दूसरी तरफ सुहाना खान ने ऑफ व्हाइट जॉगर्स और मैचिंग क्रॉप जैकेट के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप पहना था. इस लुक में हर किसी की नजर टिक गई, क्योंकि सुहाना अपनी पतली कमर जो फ्लॉन्ट कर रही थीं. हर कोई सुहाना की फिटनेस का कायल हो गया. किसी ने उनके खूबसूरत लुक की तारीफ की तो किसी ने उनकी पतली कमर की.

हालांकि, इस बीच एक और चीज की चर्चा रही, वह थी सुहाना और आर्यन के CISF के जवानों के साथ उनके व्यवहार की. सुहाना और आर्यन ने बेहद शांति से सारे प्रोटोकॉल फॉलो किए और जब तक अफसरों ने अपनी जांच पूरी नहीं कर ली, दोनों मुंबई एयरपोर्ट के बाहर उनके साथ नजर आए. दोनों का वीडियो सामने आने के बाद, स्टार किड के इस व्यवहार की जमकर तारीफ भी हो रही है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक तरफ जहां आर्यन कैमरे के पीछे रहकर काम करना चाहते हैं तो वहीं सुहाना जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. वह जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म में सुहाना के साथ बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती आगस्त्य नंदा, मिहिर आहुजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा भी नजर आएंगे.

Tags: Aryan Khan, Bollywood, Suhana Khan

Leave a Reply