बिग बॉस 13 में आने के बाद चर्चा में आईं शहनाज गिल के आज लाखों दीवाने हैं. अपनी मासूमियत से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली शहनाज अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में शहनाज गिल अपने पिता को मिलने वाली धमकियों को लेकर चर्चा में रही हैं.
अब एयरपोर्ट पर भी शहनाज उस समय भड़क गईं जब एक फैन ने उनके कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचाने की कोशिश की. फैन का हाथ देखकर शहनाज मुड़ गईं और उसे फटकार लगा दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला
हाल ही में शहनाज गिल एयरपोर्ट पर दिखाई दी थी. एयरपोर्ट के बाहर शहनाज पेपराजी को पोज दे रही थी. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ फैन्स ने भी शहनाज के साथ फोटो खिंचाने की कोशिश की. शहनाज ने भी फैन्स के साथ खूब फोटो खिंचाई. इसी दौरान एक फैन ने शहनाज के कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचाने की कोशिश की. यह देखकर शहनाज थोड़ी हिचक गईं और मुड़कर दूर हो गईं. शहनाज ने भड़के अंदाज में कहा कि ‘तुम्हें क्या लगा कि तुम्हारा दोस्त है’. हालांकि फैन ने भी तत्काल प्रभाव से माफी मांग ली.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि इस वाकये का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर फैन्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. किसी ने इसे फैन्स की चूक बताया है. तो वहीं कई लोगों ने फैन्स को सेलिब्रिटीज के साथ फोटो खिंचाते समय एक दायरा तय रखने की भी सलाह दी है. सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया कि ‘कुछ फैन्स बहुत बेवकूफी करते हैं’.
बिग बॉस 13 के बाद मिली शोहरत
बता दें कि शहनाज गिल काफी पॉपुलर हैं. सोशल मीडिया पर शहनाज को लाखों लोग फॉलो करते हैं. बिग बॉस 13 में शहनाज ने काफी शोहरत हासिल की थी. अपनी मासूमियत और भोलेपन से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने वाली शहनाज की झलकियां पाने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं. शहनाज को देखते ही फैन्स उनके साथ फोटो खिंचाने की होड़ में लग जाते हैं. शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. फैन्स के साथ अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 15:50 IST




