अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ (Code Name Tiranga) का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं. परिणीति और हार्डी संधू स्टरर यह फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. इस फिल्म की स्टारकास्ट भी जल्द ही ‘कपिल शर्मा शो’ में नजर आने वाली है.
इसका प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. एपिसोड की शूटिंग भी पूरी हो गई है. इस वीकेंड पर यह एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा. सोनीटीवी ने इसकी झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दी हैं. इस वीडियो में कपिल शर्मा अपने पुराने अंदाज में जबरदस्त जोक मारते दिख रहे हैं.
बेबी से ब्रदर बने कपिल शर्मा…
सोनी टीवी ने इसका एक प्रोमो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ (Code Name Tiranga) की स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो पर पहुंची है. इस दौरान कपिल शर्मा भी परिणीति चोपड़ा के साथ फ्लर्ट करते दिख रहे हैं. कपिल शर्मा परिणीति का स्वागत करते हुए प्यार से उन्हें बेबी बुलाते हैं. इसके बाद परिणीति, कपिल को बताती हैं कि उनके पेरेंट्स भी इस शो पर आए हुए हैं. यह सुनते ही कपिल फटाक से परिणीति को ‘दीदी’ कहने लगते हैं. यह सुनकर शो पर मौजूद स्टारकास्ट ठहाके मारकर हंसने लगती है. यह एपिसोड वीकेंड पर टेलीकास्ट किया जाएगा.
यह रहेगी स्टारकास्ट
‘कोड नेम तिरंगा’ एक देशभक्ति की कहानी पर बनी फिल्म है. इस ‘एक्शन थ्रिलर’ के जरिए परिणीति पहली बार अपनी बबली इमेज के बाहर दमदार एक्शन करती नजर आएंगी. फिल्म में परिणीति एक ‘रॉ एजेंट’ के किरदार में नजर आएंगी. इस फिल्म में परिणीति के साथ हार्डी संधू, शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती, और रजित कपूर नजर आने वाले हैं.
यह रहेगी ‘कोड नेम तिरंगा’ की कहानी
फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ की कहानी की बात करें तो यह एक जासूस के इर्द गिर्द घूमती है. परिणीति चोपड़ा इसमें एक रॉ एजेंट बनी हैं. परिणीति अपने देश को बचाने के लिए एक सीक्रेट मिशन पर निकलती हैं. इस मिशन का नाम ‘कोड नेम तिरंगा’ रखा जाता है. फिल्म में परिणीति एक आतंकबादी को खोजने में काफी जद्दोजहद करती हैं. फिल्म में परिणीति दमदार एक्शन करती नजर आएंगी. इसके लिए परिणीति ने खास ट्रेनिंग भी ली है. अब यह फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 20:32 IST





