बॉलीवुड के शहंशाह, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) भले ही बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन फैंस की नजरें हमेशा उन पर टिकी रहती हैं.इन दिनों नव्या नवेली नंदा का पोडकास्ट ‘वॉट द हेल नव्या’ (What The Hell Navya) चर्चा में है, जिसके हालिया एपिसोड में नव्या की नानी यानी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन (Jaya Bachchan) भी पहुंचीं वह भी बेटी श्वेता बच्चन के साथ.यहां नव्या ने नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ बचपन के दिनों को लेकर खुलकर बात की.
इस दौरान श्वेता बच्चन ने नव्या नवेली से जुड़ा एक बचपन का किस्सा शेयर किया. श्वेता ने बताया कि नव्या एक बार काफी नाराज हो गई थीं, क्योंकि उनकी नानी ने उन्हें लिपस्टिक नहीं लगाने दी थी. What The Hell Navya के लेटेस्ट एपिसोड में नव्या अपने बारे में मां श्वेता और नानी जया से सवाल पूछती हैं कि वह बचपन में कैसी थीं?
इस सवाल के जवाब में श्वेता कहती हैं- ‘झूठी और Big Busybody. ये मेरी तुम्हारे साथ शायद सबसे बड़ी लड़ाई थी. इसके अलावा तुम अच्छी थी.तुमने हमें कभी परेशान नहीं किया. तुम ढेरों नखरे दिखाती थी. किसी भी बात पर रोने लगती थी.’ श्वेता ने यह भी बताया कि कैसे नव्या, सिमी ग्रेवाल के फेमस शो में जाना चाहती थीं. लेकिन, जैसे ही नव्या अपने नाना-नाानी यानी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ कार में बैठीं, तो चीजें अचानक ही बदल गईं.
इस पर जया बच्चन ने कहा- ‘नव्या ने लिपस्टिक लगाई थी, मैंने नव्या से कहा तुम लिपस्टिक नहीं लगा सकती. ये कहते ही मैंने नव्या की लिपस्टिक हटा दी. जैसे ही मैंने नव्या की लिपस्टिक हटाई, वह नाराज हो गई और कहने लगी मैं बदसूरत हूं. हमें गाड़ी रोकनी पड़ी.’ श्वेता कहती हैं- ‘तुम हमेशा से सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनी रहना चाहती थी.’ नानी और मां की यह बात सुनकर नव्या थोड़ी हैरान भी लगीं. इसके बाद उन्होंने अपनी बचपन की सबसे खास मेमोरी को याद किया और बताया कि कैसे नाना अमिताभ बच्चन के ऑफिस में वह खेला करती थीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jaya bachchan, Navya Naveli nanda
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 17:39 IST





