बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अक्सर अपनी फिल्मों के साथ ही साथ अपनी फिटनेस को लेकर छाए रहते हैं. अक्सर वह अपनी मस्कुलर और फिट बॉडी को सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो के जरिए फ्लॉन्ट करते हैं. जिसमें वह काफी शानदार दिखाई देते हैं. फैंस के साथ ही साथ बॉलीवुड सितारे भी उनकी मस्कुलर फिट बॉडी के दीवाने हैं. उन सितारों एक नाम राधिका आप्टे ( Radhika Apte) का भी है, जो ऋतिक के फिटनेस की क्रेजी हैं. राधिका ने हाल ही अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुवाला किया है.
आपको बता दें कि ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) 30 सितंबर को सिनेमाघरों रिलीज हुई. इस फिल्म में ऋतिक रोशन संग लीड रोल में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और राधिका आप्टे भी अहम रोल में नजर आईं. इस फिल्म में वह एक वकील की भूमिका निभा में देखी गईं. यह राधिका के पहली बार था जब उन्हें ऋतिक के साथ देखा गया, वहीं सैफ के साथ राधिका ने दूसरी बार काम किया है. इससे पहले इन दोनों को वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में देखा गया था.
राधिका ने की ऋतिक रोशन की तारीफें
‘बॉलीवुड हंगामा’ की बातचीत में जब राधिका से ऋतिक से सवाल किया गया कि वह ऋतिक के साथ पर्दे पर काम करने के बारे में कैसा महसूस करती हैं और उन्हें उनके बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद है? इस पर अदाकारा ने जवाब देते हुए कहा, ‘फिटनेस के प्रति उनका समर्पण.’ राधिका के इस जवाब से साफ जाहिर है कि वह ऋतिक के फिटनेस की कायल हैं.
इस वजह से डायरेक्टर ने राधिका किया फिल्म में कास्ट
बता दें कि हाल ही में आईएनएस के इंटरव्यू में फिल्म के निर्देशक ने बताया था कि उन्होंने राधिका आप्टे को ‘विक्रम वेधा’ में कास्ट किस वजह से किया था.निर्देशनक ने कहा था कि हम चाहते थे कि प्रिया की भूमिका निभाने के लिए कोई महान अभिनय कला हो. इसके लिए किसी ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता थी जो विक्रम (सैफ द्वारा अभिनीत) और वेधा (ऋतिक द्वारा अभिनीत) दोनों के लिए खड़ा हो सके. राधिका आप्टे इसके लिए एकदम सही थीं। और हमारी पसंद सही साबित हुई.’
दर्शकों का अच्छा मिला रिस्पॉन्स
आपको बता दें कि डायरेक्ट जोड़ी पुष्कर-गायत्री ने के निर्देशन में बनी ‘विक्रम वेधा’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने की वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रिलायंस एंटरटेंमेंट के प्रॉडक्शन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों में कुल 67 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. आपको ये भी बता दें कि पुष्कर-गायत्री ने ‘विक्रम वेधा’ के इसी नाम की 2017 की तमिल में बनाई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, ऑरिजनल फिल्ममें विजय सेतुपति और आर. माधवन ने अभिनय किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hrithik Roshan, Radhika Apte, Saif ali khan
FIRST PUBLISHED : October 10, 2022, 09:13 IST





