Cinema

शेफाली शाह को शूटिंग का पहला दिन याद कर होती है शर्मिंदगी, एक मशहूर एक्ट्रेस हैं वजह


शेफाली शाह(Shefali Shah) बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. यह एक्ट्रेस लंबे समय से इंडस्ट्री में हैं लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काफी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. यह साल भी एक्ट्रेस के लिए काफी शानदार साबित हुआ है. उन्हें इस साल ‘दिल्ली क्राइम सीजन 2’ और ‘डार्लिंग्स’ में देखा गया था. शेफाली शाह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने एक्टिंग के सफर और सेट पर पहले दिन के बारे में खुलकर बात की है.

सेट पर अपने पहले दिन को याद करते हुए शेफाली एक दिलचस्प किस्सा सुनाती हैं. वह कहती हैं कि जब उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी तो वह महज 12 या 13 साल की थीं और वह एक बहुत मशहूर एक्ट्रेस के साथ शूटिंग कर रही थीं. उस एक्ट्रेस ने अपने सहायक से कोल्ड ड्रिंक मांगी तो उनके  मुंह से भी निकल गया “मैं भी लूंगी”.

वह आगे बताती हैं कि अब जब वह पीछे मुड़कर देखती हैं तो उन्हें इस बात पर काफी हंसी आती है और शर्मिंदगी महसूस होती है. खासकर जब उन्हें उस एक्ट्रेस द्वारा दी गई प्रतिक्रिया याद आती है. वह कहती हैं कि वह प्रतिक्रिया उन्हें आज भी स्पष्ट रूप से याद है.

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो शेफाली शाह ने इस साल एक के बाद एक सफल प्रोजेक्ट्स किए हैं. उन्हें पिछली बार नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम सीजन 2’ में देखा गया है. बता दें, ‘दिल्ली क्राइम सीजन 1’ ने इतिहास रचा था. यह शो सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड जीतने वाला पहला भारतीय शो बना था.

इसके अलावा शेफाली शाह को आलिया भट्ट के साथ ‘डार्लिंग्स’ में देखा गया था. इस फिल्म में उनके अभिनय की खासा प्रशंसा भी हुई थी. अब 14 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में शेफाली एक सीनियर डॉक्टर का किरदार निभाते नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे.

Tags: Ayushmann Khurrana, Entertainment news., Rakul preet singh, Shefali Shah

Leave a Reply