Cinema

VIDEO: रकुल प्रीत सिंह ने लंदन में ऐसे मनाया बर्थडे, न्यासा देवगन के दोस्त ओरहान समेत शामिल हुए कई सेलेब्स


अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह इन दिनों लंदन में हैं. हाल में तीनों ने रकुल का बर्थडे सेलिब्रेट किया. रकुल का बर्थडे 10 अक्टूबर को था. इस बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक अर्जुन और रकुल ने सोशल मीडिया के जरिए अब दिखाई है. दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. इन तस्वीरों में डिनो मोरिया और अजय देवगन की बेटी न्यासा के दोस्त ओरहान भी दिखाई दे रहे हैं. रकुल के बॉयफ्रेंड और एक्टर जैकी भगनानी भी इसमें दिखाई दे रहे हैं.

अर्जुन कपूर ने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “एक खुशी वाले दिन पर खुशमिजाज चेहरे. जन्मदिन की शुभकामनाएं रकुल प्रीत सिंह. मैं उम्मीद कर रहा हूं कि आपने इस दिन को और केक को भी एन्जॉय किया होगा.” अर्जुन ने अपने कैप्शन में कई इमोजी भी शामिल किए. अर्जुन की इस पोस्ट पर ओरहान ने कमेंट में फायर, हैट्स ऑफ वाले इमोजी के साथ अर्जुन लिखा.

रकुल प्रीत सिंह ने भी अर्जुन की पोस्ट पर कमेंट किया, “इसे खास बनाने के लिए धन्यवाद. क्या दिन था.” रकुल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह केक काटते हुए नजर आ रही हैं. वह फनी अंदाज में केक काटते हुए दिख रही हैं. वीडियो में वहां मौजूद लोगों के चिल्लाने की आवाज आ रही हैं.

रकुल प्रीत सिंह ने वीडियो के अलावा केक के साथ पोज देते हुए फोटो शेयर की है. इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “बिना टेस्टी केक के कैसा बर्थडे.” उन्होंने अपने कैप्शन में कई इमोजी शामिल किए. रकुल की इस पोस्ट पर सरगुन मेहतना, स्मृति खन्ना, बोस्को मार्टिस समेत कई सेलेब्स कमेंट कर बधाई दी.

Leave a Reply