Movie Review

Karwa Chauth 2022 In Bollywood Film | ‘बीवी नंबर 1’ से लेकर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ तक, इन सुपरहिट फिल्मों में नजर आया करवा चौथ का पर्व | Navabharat (नवभारत)


‘बीवी नंबर 1’ से लेकर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ तक, इन सुपरहिट फिल्मों में नजर आया करवा चौथ का पर्व

    मुंबई: बॉलीवुड फिल्मों में हर तरह के त्योहार, परंपराएं देखी जा सकती हैं। आज यानी 13 अगस्त देशभर में करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) का पर्व मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाओं के अलावा अविवाहित लड़कियां भी इस दिन निर्जा का व्रत करती हैं। इसके बाद चांद को देखकर व्रत तोड़ती है। बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में इस फेस्टिवल को बेहद खास तरीके से दिखाया गया है। करवा चौथ के त्योहार को बॉलीवुड की कौन सी फिल्में अनोखे तरीके से मनाती हैं? चलो पता करते हैं…

    कभी खुशी कभी ग़म

     

    ‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्म का गाना बोले चूड़िया आज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है। इस गाने में करीना कपूर, ऋतिक रोशन, काजोल, शाहरुख खान सभी करवा चौथ का त्योहार मनाते नजर आ रहे हैं। 

    बीवी नंबर 1

     

    फिल्म ‘बीवी नंबर 1’  में करवा चौथ के त्योहार को बेहद खास तरीके से दिखाया गया है। 

    दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

     

    1995 में रिलीज हुई सदाबहार फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने भी करवा चौथ के त्योहार को अनोखे तरीके से दर्शाया। इस फिल्म में राज और सिमरन ने करवा चौथ को बेहद खास तरीके से मनाया था। 

    हम दिल दे चुके सनम

     

    1999 की फिल्म हम दिल दे चुके सनम का गाना ‘चांद छुपा बादल में शर्मा के मेरी जाना’ बहुत ही खास तरीके से करवा चौथ मनाते दिखाई दिए। इस फिल्म में ऐश्वर्या नंदिनी का किरदार निभा रही हैं। एक सीन में नंदिनी समीर के साथ त्योहार मनाती नजर आ रही हैं जबकि दूसरे सीन में वह वनराज के साथ त्योहार मनाती हैं। फिल्म में सलमान खान ने समीर का रोल प्ले किया है। वनराज का किरदार अजय देवगन ने निभाया है।

    Leave a Reply