काजोल (Kajol) की बहन और अजय देवगन (Ajay Devgn) की साली साहिबा एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) सुर्खियों में रहना बखूबी जानती हैं. आज भले ही तनीषा बॉलीवु़ड फिल्मों से दूर हैं, लेकिन फैंस पर उनका जादू अभी तक बरकरार है. वह आज भी उनती ज्यादा खबरों में छाई रहती हैं जितना की वह अपनी फिल्मों के लिए कभी हुआ करती थी. सोशल मीडिया पर उनकी कई ऐसी ग्लैमरस तस्वीरें हैं जिन्हें देख फैंस खुश हो जाया करते हैं. इन्हीं सब के बीच तनीषा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक दिलकश वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह चमकिली सिल्वर शॉर्ट ड्रेस पहनकर बेहद बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं.
तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘फैशन एक वाइब है! इसे महसूस करें!’. वीडियो में तनीषा खुल बालों में दिख रही हैं. वह बलखाती हुई चलती दिख रही हैं. क्रीम रंग की हिल पहन कर और कानों में बड़े ईयरिंग्स पहने उन्होंने अपना लुक पूरा किया है. वह अपने लुक में काफी हॉट लग रही हैं.
तनीषा इस वीडियो को पर उनके चाहने वाले लगातार कमेंट कर उनकी कातिल अदाओं की तारीफें कर रहे हैं. कोई उन्हें बम कह रहा है तो कई उन्हें किलर कह कर पोस्ट पर कमेंट कर रहा है. इसके साथ ही फैंस फायर, रेड हार्ट और फ्लावर इमोजी शेयर कर उनके अपने हाले दिल बयां कर रहे हैं.इसके साथ ही कुछ यूजर्स उन्हें शादी के प्रपोजल देते हुए कमेंट कर रहे हैं.
आपको बता दें कि 44 साल की तनीषा मुखर्जी ने अभी तक शादी नहीं की है. इसके साथ ही वह शादी से जुड़े सवालों का जवाब देना वाजिब नहीं समझती हैं.एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि ऐसे सवालों को इग्नोर करना ही सही है लेकिन मैं सीरियस नोट पर कहूं तो मैं इंटेंशनली ऐसा करती हूं और हां जब मैं शादी का फैसला कर लूंगी तो मैं पूरी दुनिया के सामने खुलकर इस बारे में बात करूंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajay Devgn, Bollywood news, Kajol
FIRST PUBLISHED : October 14, 2022, 15:00 IST





