Cinema

आलिया ने मां बनने से पहले ही शुरू किया स्टार्टअप, यूएई से लेकर यूरोप तक विस्तार की बनाई योजना


नई दिल्ली. अभिनेत्री आलिया भट्ट की अपने फैशन डी2सी (डायरेक्ट टू कंज्यूमर) स्टार्टअप ‘एड-ए-मम्मा’ के कारोबार का अगले वर्ष संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और यूरोप तक विस्तार करने की योजना पर काम किया जा रहा है.

आलिया ने गुरुवार को बताया कि एड-ए-मम्मा उनका पहला उद्यम है जो बच्चों के परिधानों को किफायती दामों पर उपलब्ध करवाता है. उन्होंने कहा कि मैं भारत से बाहर विस्तार करने पर ध्यान देना चाहती हूं तथा इस ब्रांड में और श्रेणियां जोड़ना चाहती हूं.

क्या बोलीं आलिया
हमने बच्चों के कपड़ों के ब्रांड से शुरुआत की है और इस साल ‘मेटरनिटी’ परिधान की पेशकश करने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन वर्ष में उनकी योजना परिवारों से संबंधित श्रेणियों में और पेशकश करने की है. एड-ए-मम्मा अक्टूबर 2020 में शुरू हुआ था। फर्स्टक्राय, एजियो और मिंत्रा जैसे ऑनलाइन मंचों पर इस ब्रांड के उत्पादों की बिक्री होती है. अंतरराष्ट्रीय कारोबार की योजनाओं के बारे में आलिया ने कहा कि यूएई हमारी सूची में पहले स्थान पर है.

यूरोप में भी करेंगी विस्तार
ये अगले वर्ष तक शुरू हो जाएगा तो यूरोप में भी विस्तार करेंगे और उसके बाद दुनियाभर में पहुंच बनाएंगे. आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर इसकी पोस्ट डाली हैं. इस फोटोज में आलिया भट्ट ने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया है. बता दें कि आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल के महीने में अभिनेाता रणबीर कपूर के साथ शादी की थी. इसके बाद जून के महीने में अपने प्रेग्नेंट होने की सूचना दी थी. यह साल भी आलिया के लिए काफी खास रहा है.

आलिया के लिए खास रहा यह साल
इसी साल आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र उनके करियर की अब तक की सबसे सफल फिल्म साबित हुई है. इसके साथ ही आलिया इस साल शादी के बाद पेरेंट्स बनने जा रही है. हाल ही में आलिया भट्ट के घर बेबी शॉवर की पार्टी रखी गई थी. वहीं आलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर उनके परिवार वाले भी उत्साहित हैं. आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आलिया सभी कजिन्स में से पहली ऐसी हैं जो पेरेंट्स बनने जा रही है. इसको लेकर हम काफी उत्साहित हैं.

Tags: Aalia bhatt, Bollywood news

Leave a Reply