मुंबई- ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी(Hema Malini) की लव स्टोरी भी किसी राजकुमारी की कहानी से कम नहीं है. हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र(Dharmendra) बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं. आज जानते हैं इस कपल की लव स्टोरी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से-
हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की पहली मुलाकात साल 1970 में फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवान’ के सेट पर हुई थी. बहुत कम लोगों को ही यह पता है कि ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी की एक झलक देखते ही धर्मेन्द्र उनके दीवाने हो गए थे. लेकिन हेमा मालिनी की उस वक्त किसी शादीशुदा आदमी को डेट करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी. हेमा मालिनी धर्मेन्द्र से पहले भी कई सारे मशहूर एक्टर्स के प्रस्ताव ठुकरा चुकी थीं.
फिल्म ‘तुम हसीन मैं जवान’(Tu Haseen Main Jawaan) में इस जोड़ी को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था. इसके बाद इस जोड़ी ने कई सारी फिल्मों में साथ काम किया. एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी यह खुलासा कर चुकी हैं कि उन्हें फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ की शूटिंग के दौरान धर्मेन्द्र से प्यार हुआ था.
हेमा मलिनी और धर्मेन्द्र की दो बेटियां हैं. (फोटो साभार-instagram @dreamgirlhemamalini)
19 साल की उम्र में ही धर्मेन्द्र की शादी हो चुकी थी-
19 साल की उम्र में ही धर्मेन्द्र के घर वालों ने उनकी शादी प्रकाश कौर से करा दी थी. उस वक्त तक धर्मेन्द्र ने एक्टिंग की दुनिया में कदम भी नहीं रखा था. पहली शादी से धर्मेन्द्र के चार बच्चे भी हैं.
शादी-शुदा मर्द के संग रिश्ते को लेकर हेमा के पिता थे नाराज-
हेमा और धर्मेन्द्र के रिश्ते के बारे में जैसे ही उनके घरवालों को पता चला, उन्होंने तुरंत हेमा की शादी दूसरे जगह तय करने का निर्णय कर लिया था. आपको यह जान कर हैरानी होगी कि जिसके साथ हेमा का रिश्ता तय हुआ था वह कोई और नहीं बल्कि सुपर स्टार जितेंद्र(Jeetendra) थे. ना चाहते हुए भी परिवार वालों के जिद के सामने हेमा को झुकना पड़ा और उन्होंने जितेंद्र से शादी के लिए हां कर दी थी.
हेमा की शादी तुड़वाने पहुंचे धर्मेन्द्र-
हेमा की शादी का पता चलते ही धर्मेन्द्र तुरंत हेमा मालिनी के घर पहुंच गए और उन्होंने अपनी ‘ड्रीम गर्ल’ को जितेंद्र से शादी ना करने के लिए राजी कर लिया.
पहली पत्नी के तलाक ना देने पर, धर्म परिवर्तन कर रचाई शादी-
लाख मुश्किलों बाद जब हेमा और धर्मेन्द्र ने शादी के बंधन में बंधने का निर्णय लिया तो धर्मेन्द्र की पहली पत्नी ने उन्हें तलाक देने से साफ इंकार कर दिया. प्रकाश कौर द्वारा तलाक ना दिए जाने पर धर्मेन्द्र ने धर्म परिवर्तन की राह चुनी. उन्होंने इस्लाम कबूल कर, हेमा मालिनी संग दूसरी शादी रचाई. बता दें, आज तक धर्मेन्द्र और प्रकाश कौर का तलाक नहीं हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dharmendra, Entertainment news., Hema malini, Jeetendra
FIRST PUBLISHED : October 15, 2022, 08:00 IST





