Movie Review

Mili Trailer Out | जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, डरी-सहमी सी नजर आई अभिनेत्री | Navabharat (नवभारत)


Mili Trailer Release

Photo – Grab From Video

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की आगामी फिल्म ‘मिली’ (Mili) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर मिली नौडियाल के किरदार में है। उनके अलावा इस फिल्म में एक्टर सनी कौशल भी है। जो उनके बॉयफ्रेंड समीर की भूमिका निभा रहे है और मनोज पाहवा भी है। जो जान्हवी कपूर के पिता का रोल निभा रहे है। इस फिल्म के ट्रेलर में मिली गलती से माइनस 170 डिग्री तापमान के फ्रीजर में बंद हो जाती है।

जहां से निकलने के लिए वो संघर्ष करती नजर आ रही है। उनके शरीर पर चोटें भी दिखाई दे रहे है। वहीं दूसरी तरफ उनके पिता को लगता है कि उनकी बेटी किडनैप हो गई है। जिसके लिए वो पुलिस स्टेशन में मिली के मिस्सिंग का केस दर्ज कराते है। जिसके बाद पुलिस मिली की छानबीन शुरू करती है। वहीं उनके पिता का शक सनी कौशल पर है। जो इस फिल्म में जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड का रोल निभा रहे है। फिल्म ‘मिली’ का ट्रेलर जी स्टूडियोज के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। 

यह भी पढ़ें

मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर और ज़ी स्टूडियोज ने किया है। ए. आर. रहमान ने इस फिल्म के गाने को म्यूजिक दिया है और जावेद अख्तर ने इस फिल्म को लिखा है। ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply