बॉलीवुड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) के बाद, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अपनी अगली फिल्म ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उनकी यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी. इन्हीं सब के बीच भंसाली की फोटो सामने आई है, जिसमें वह बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) और दिग्गज अदाकारा मुमताज (Mumtaz) संग पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को खुद मनीषा कोइराला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं.
भंसाली और मुमताज के साथ फोटो शेयर करते हुए मनीषा कोइराला ने कैप्शन में लिखा, ”लीजेंड की कंपनी में..मुझे ऐसे अद्भुत क्रिएटिव लोगों के साथ बेहद पसंद है..मेरा चेहरा यह सब बयां है #धन्य #जीनियस #संजयलीलाभंसाली #मुमताज़”. फोटो में मनीषा, जहां ब्लैक-रेड आउटफिट में प्यारी दिख रही हैं, तो वहीं 74 साल की उम्र में मुमताज ह्वाइट आउटफिट में हंसीन लग रही हैं. दोनों एक्ट्रेसेस के बीच भंसाली ग्रे कुर्ता में अच्छे दिख रहे हैं.
Instagram Twitter Printshot
‘हीरामंडी’ में साथ दिखेंगी
मनीषा कोइराला द्वारा शेयर की इस तस्वीर को लेकर अब सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं दोनों अपकमिंग ‘हीरामंडी’ में मनीषा और मुमताज को एक साथ देखा जाएगा. कहा जा रहा है कि ये दोनों लोग भंसाली के साथ काम करने के लिए राजी हैं. अगर ये बातें सच साबित होती हैं तो, वाकई में बेहद शानदार होने वाला है कि क्योंकि मनीषा को चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन देखी जाएंगी, तो वहीं मुमताज करीब 45 साल बॉलीवुड में कमबैक करेंगी.
‘हीरामंडी’ को लेकर मुमताज ने कहा
बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान, मुमताज ने बताया था कि उन्हें ‘हीरामंडी’ के कुछ डांस सीक्वेंस के लिए अप्रोच किया गया था. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी वापसी पर मुहर लगाते हुए ये भी कहा था कि वह 45 साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं और इसके जरिए वह अपने फैंस को सरप्राइज देना चाहती हैं.ताकि वह उन्हें महसूस करा सके कि वह अब भी अभिनय कर सकती हैं.
आने वाली फिल्म
अब मनीषा कोइराला की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म प्रस्थानम में देखा गया था. हालांकि मजेदार बात ये कि उन्होंने हाल में ‘इंडिया स्वीट्स एंड स्पाइसेस’ से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया है. इस फिल्म उन्होंने इंडियन-अमेरिकी किरदार निभाया है. फिल्म में उनकी एक्टिंग देख कर हर कोई कायल हो गया. अब इस फिल्म के बाद कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवडेट फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) में नजर आने वाली हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood news, Manisha Koirala, Mumtaz mahal, Sanjay leela bhansali
FIRST PUBLISHED : July 11, 2022, 10:45 IST





