सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं. ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें जब से सामने आई हैं, तब से वह टॉक-ऑफ-द-टाउन बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव सुष्मिता आए दिन फैंस के साथ अपने नए पोस्ट शेयर कर इंटरनेट का पारा हाई कर रही हैं. एक बार फिर उन्होंने अपने मालदीव्स वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटियों के साथ स्नोर्कलिंग (Sushmita Sen Snorkelling Video) करती नजर आ रही हैं.
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह समंदर के अंदर कुदरत की खूबसूरती को अपने दोनों बच्चों के साथ एन्जॉय करती दिख रही हैं. रंग-बिरंगी मछलियों के बीच सभी स्नोर्कलिंग करते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो भी सुष्मिता के दूसरे वीडियोज की तरह खूब वायरल हो रहा है.
इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने एक कैप्शन में लिखा है- ‘मैं साल में करीब एक बार मालदीव्स अपनी बेटियों के साथ आती हूं. यहां मैं स्नोर्क, स्कूबा डाइव करती हूं और इंडियन ओशियन के मैजिकल पीस और हीलिंग को एक्सपीरियंस करती हूं. इस बार मेरे पापा ने हमें जॉइन करके इसे सुपर स्पेशल बना दिया है’.
सोशल मीडिया पर अब एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो पर उनके दोस्तों के साथ फैंस के भी खूब कॉमेंट आ रहे हैं. सुष्मिता सेन की पोस्ट पर उनके बड़ी बेटी रेने कॉमेंट करते हुए लिखा- ‘ये कितना यादगार अनुभव था… मैं इसे हमेशा संजो कर रखूंगी! पानी के भीतर की शांत और खूबसूरत दुनिया से हमारा परिचय कराने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद मां… आई लव यू. आइए आशा करते हैं कि अगली यात्रा हम स्टिंग किरणों के साथ बेहतर दोस्त बनाएं.’ सुष्मिता को कई यूजर्स जलपरी कह रहे हैं तो कुछ हार्ट इमोजी के साथ अपनी फीलिंग्स को शेयर कर रहे हैं.
सुष्मिता के वर्क फ्रंट का बात करें तो वह आखिरी बार हिट वेब सीरीज ‘आर्या’ में नजर आई थीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Sushmita sen
FIRST PUBLISHED : August 07, 2022, 15:06 IST





