अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग के लिए लंदन में हैं और इसी बीच उन्होंने अपनी बच्ची वामिका को पार्क में ले जाने के लिए कुछ समय निकाला है .

Anushka Sharma (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली :
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक जानी मानी स्टार हैं. उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज मिलियन-डॉलर की स्माइल से सभी को प्रभावित किया है. एक्ट्रेस ने अपने एक दशक लंबे करियर में कई सारे रोल निभाए हैं. अब एक माँ के रूप में भी अनुष्का काफी बेहतर कर रही हैं. अभिनेत्री इस समय अपनी आने वाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग के लिए लंदन में हैं और इसी बीच उन्होंने अपनी बच्ची वामिका को पार्क में ले जाने के लिए कुछ समय निकाला है जी हाँ, अनुष्का (Anushka Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम पर हल्के पर्पल कलर की हुडी, ब्लू जींस और जूते पहने हुए एक शानदार तस्वीर पोस्ट की है. तस्वीर साझा करते हुए, उन्होंने (Anushka Sharma) लिखा, ‘प्ले पार्क में मेरा दिन बहुत अच्छा रहा, जिसमें मैं अपनी बेटी को ले गई.’
यह भी जानिए – ब्रह्मास्त्र में दीपिका ने निभाया रणबीर की मां का किरदार, फैंस कर रहे दावा
आपको बता दें कि तस्वीरों में अदाकारा (Anushka Sharma) काफी सुंदर दिख रही है, इस तस्वीर में वो बगैर मेकअप के नजर आ रही हैं. उनकी यह तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है. हर कोई उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहा है. फैंस लगातार उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस (Anushka Sharma) इन दिनों क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी.
एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म ज़ीरो थी, जिसमें वो (Anushka Sharma)शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आईं थी. उनकी एक्टिंग को पर्दे पर खूब सराहा गया था. वहीं एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं. फैंस को उनकी (Anushka Sharma)फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
संबंधित लेख
First Published : 11 Sep 2022, 07:39:50 AM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





