Cinema

पाकिस्तानी एक्टर हुमायूं सईद ने बताया चेहरे की चमक का राज, 51 साल में भी दिखते हैं बिल्कुल यंग- पढ़ें टिप्स


पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री का जाने-माने एक्टर हुमायूं सईद (Humayun Saeed) नेटफ्लिक्स की बेहद चर्चित सीरीज ‘द क्राउन’ में नजर आने वाले हैं. इस सीरीज के पांचवें सीजन में हुमायूं सईद प्र‍िंसेस डायना के करीबी दोस्त डॉ. हसनत खान का किरदार निभाएंगे. 51 साल के हुमायूं के चमकदार चेहरे के पाकिस्तान ही नहीं हिंदुस्तान में भी कई दीवाने हैं. हुमायूं के चेहरे का ग्लो आज भी उनकी उम्र का अहसास नहीं दिला पाता. 51 साल में भी हुमायूं पूरी तरह फिट हैं.

एक इंटरव्यू के दौरान हुमायूं ने अपनी फिटनेस और गठीले शरीर का राज खोला है. FWhy Podcast को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान हुमायूं सईद ने अपनी फिटनेस का राज खोला. हुमायूं ने बताया कि उनकी फिटनेस का राज उनका तगड़ा भोजन है. हुमायूं ने कहा कि वे कभी भी डाइट फॉलो नहीं करते. हुमायूं ने बताया कि मेरे फ्रेश चेहरे के पीछे यही राज है कि मैं प्रॉपर डाइट लेता हूं.

खूब जॉगिंग करने से बनती है सेहत

साथ ही खूब जॉगिंग करता हूं. कार्डियों से मेरी हेल्थ इंप्रूव होती है. मैं हैवी वेट लिफ्टिंग का समर्थन नहीं करता. अपने इंटरव्यू में हुमायूं ने कहा कि ‘द क्राउन’ की शूटिंग के दौरान एक एक्ट्रेस ने मुझसे यह सवाल भी पूछा था कि 51 साल की उम्र में भी आपके चेहरे पर एक भी झुर्री नहीं है. इसका क्या राज है. हुमायूं ने कहा कि मैंने उन्हें यह राज बताया.

‘द क्राउन’ सीरीज में आएंगे नजर
नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित सीरीज ‘द क्राउन’ के पांचवें सीजन में हुमायूं सईद प्र‍िंसेस डायना के करीबी दोस्त डॉ. हसनत खान का किरदार निभाते नजर आएंगे. सीरीज में हुमायूं का किरदार काफी अहम है. सीरीज के मुताबिक डॉ. खान एक ब्रिट‍िश-पाक‍िस्तानी हार्ट सर्जन हैं. डॉक्टर खान ने लंदन के रॉयल ब्रॉम्टन हॉस्प‍िटल से अपनी मेड‍िकल प्रैक्ट‍िस की है. इसके बाद साल 2004 में डॉ. खान ने मेट्रोपोल‍िटन पुल‍िस को एक बयान दिया था. इस बयान को साल 2008 में प्र‍िंसेस डायना की मौत की जांच-पड़ताल के लिए सबमिट किया गया था.

पाकिस्तानी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हैं हुमायूं
हुमायूं सईद पाकिस्तान सिनेमा का एक जाना-पहचाना सितारा है. वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमायूं हाल ही में ‘लंदन नहीं जाऊंगा’ फिल्म में नजर आए थे. इस फिल्म में हुमायूं के साथ मेहविश हयात और कुब्रा खान भी नजर आईं थी. यह फिल्म काफी हिट हुई थी. हुमायूं ने इंतेहा फिल्म से डेब्यू की थी. अब एक्टर के साथ प्रोड्यूसर भी हैं.

Tags: Bollywood news

Leave a Reply

Your email address will not be published.