Cinema

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Pics | पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे कटरीना-विक्की, सेट से सामने आई तस्वीरें | Navabharat (नवभारत)


पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे कटरीना-विक्की, सेट से सामने आई तस्वीरें

मुंबई: बॉलीवुड में सबसे चर्चित जोड़ों में से एक विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने दिसंबर 2021 में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने भी अपने रिश्ते को सबसे छुपकर रखा था लेकिन विक्की-कैटरीना वेडिंग के बाद से कई इवेंट में साथ शिरकत करते दिखाई दे रहे हैं। वैसे खास बात यह है कि बॉलीवुड के इस कपल ने अभी तक साथ में स्क्रीन शेयर नहीं की हैं। लेकिन अब बहुत जल्द ये कपल एक दूसरे के साथ काम करते दिखाई देंगे। 

बता दें, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पहली बार किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक एड में साथ नजर आएंगे। कपल एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के विज्ञापन में दिखाई देंगे। इस एड शूट का फर्स्ट लुक सामने आया है। सामने आई तस्वीरों में कैटरीना और विक्की अलग-अलग कपड़े पहने कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वे हॉलिडे वियर और कुछ कैजुअल वियर में प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इस कपल के फैंस ने इस फोटो को काफी पसंद किया है। एक फोटो में विक्की कैटरीना की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कटरीना शर्माती हुई दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आप भी नजर डाले- 

यह भी पढ़ें

 

कैटरीना और विक्की ने पिछले साल दिसंबर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। इनकी शाही शादी राजस्थान में हुई थी। राजस्थान के लिए रवाना होने से पहले विक्की कौशल को कैटरीना के अपार्टमेंट के बाहर देखा गया। उसके बाद कैटरीना का पूरा परिवार एयरपोर्ट जाते वक्त कैमरे में कैद हो गया। दोनों ने शादी के बाद की तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.