आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों ने पहली बार साथ में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ काम किया है. दोनों की जोड़ी खूब पसंद किया जा रहा है. दोनों ने साथ मिलकर फिल्म का प्रमोशन किया और अब दोनों इसकी सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. दोनों बहुत जल्द पेरेंट बनने वाले हैं. आलिया प्रेग्नेंट हैं और लगातार अपने बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो वाली तस्वीरें शेयर कर रही हैं. कुछ देर पहले उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है. यह एक रोमांटिक तस्वीर है जिसमें रणबीर भी दिख रहे हैं.
आलिया भट्ट ने जो तस्वीर शेयर की है, वो ब्लैक व्हाइट है. इसमें दोनों आलिया और रणबीर का खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है. दोनों ने आंखे बंद की हुई और मंद-मंद मुस्कुरा रहे हैं. इसमें आलिया का प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिख रहा है. आलिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए घर लिखा. इसके साथ ही एक इन्फिनिटी साइन वाला इमोजी अपने कैप्शन में शामिल किया.
आलिया भट्ट की पोस्ट. (फोटो साभारः Instagram @Aliabhatt)
आलिया भट्ट की इस तस्वीर पर उनके फैंस दिल और आंखों में प्यार भरे वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं. कई लोग कपल की जोड़ी की तारीफें कर रहे हैं. इन सबके बीच योगा ट्रेनर अनुष्का ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया. वहीं, स्टैंडअप कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने कमेंट किया, “लवली होम. पर स्क्वेयर फुट कितने का पड़ा?”
बता दें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को हाल ही में अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा’ में मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी और अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया था. यह रणबीर और आलिया के पहली ऑन-स्क्रीन फिल्म है. फिल्म में रणबीर ने शिवा नाम के एक यंग डीजे की भूमिका निभाता है, जो बाद में एक अग्नि अस्त्र के रूप में दिखता है. जबकि आलिया रणबीर की लव इंटरेस्ट ईशा की भूमिका निभाती है.
फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया. दोनों की जोड़ी फैंस को भी भा रही है. फिल्म ने पहले हफ्ते में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ रुपए का किया है. फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Alia Bhatt, Brahmastra movie, Ranbir kapoor
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 13:59 IST





