Cinema

Koffee With Karan 7 | करण जौहर के एक्स के जिक्र में डेविड धवन का नाम आया सामने, ‘कॉफ़ी विद करण 7’ का प्रोमो वायरल | Navabharat (नवभारत)


करण जौहर के एक्स के जिक्र में डेविड धवन का नाम आया सामने, ‘कॉफ़ी विद करण 7’ का प्रोमो वायरल

मुंबई: ‘कॉफी विद करण 7’ (Koffee With Karan 7) शो के एपिसोड को हमेशा ही दर्शकों ने पसंद किया है। जब-जब शो ने नए एपिसोड सामने आए फैंस के बीच तहलका मच गया है। हमेशा ही दर्शकों को कुछ नया अनुभव करने को मिलता है। इस बार ‘कॉफी विद करण 7’ के नए एपिसोड में  कॉमेडियन तन्मय भट्ट, दानिश सैत, यूट्यूबर कुशा कपिला और निहारिका एनएम जैसे सेलेब्स शामिल होते दिखाई देंगे। इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। होस्ट करण ने खुद इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर किया है। इस प्रोमो में स्टेज पर मौजूद तमाम लोग करण (Karan Johar) से तरह-तरह के सवाल करते नजर आ रहे हैं। 

तन्मय, दानिश, कुशा और निहारिका होस्ट करण से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में सवाल करते नजर आएंगे। उनके इन सवालों से करण की बोलती बंद होती दिखाई दे रही है।  ‘कॉफी विद करण 7’ के आखिरी एपिसोड में करण ने पहली बार अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। करण का एक्स कौन था ?, क्या वह बॉलीवुड का बड़ा नाम है? यही सवाल करण से इस शो में मौजूद लोग पूछते हैं। वरुण धवन (Varun Dhawan) को आपके रिश्ते के बारे में पता था। तो क्या आप डेविड धवन (David Dhawan) को डेट कर रहे थे? ऐसा सवाल इस कार्यक्रम में मौजूद मण्डली द्वारा करण से पूछा जाता है।

यह भी पढ़ें

 

इन सभी सवालों के जवाब देते हुए मुस्कुराते हुए करण ने कहा- ‘मैंने डेविड धवन को कभी डेट नहीं किया…’ इतना ही नहीं इस प्रोमो में आलिया भट्ट का मजाक भी उड़ाया जा रहा है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर के किरदार को ‘शिवा’ कहने के लिए उन्हें एक बार फिर ट्रोल किया गया है।

Leave a Reply