करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ गेट-टूगेदर करती रहती हैं. अपने 42वें बर्थडे पर भी बेबो ने शानदार पार्टी का आयोजन किया था. करीना की बर्थडे पार्टी मुंबई के बांद्रा वाले घर पर हुई थी. इसी घर पर करीना के क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के लोग पहुंचें और पार्टी की. करीना के घर जाते हुए सितारों की कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. अब खुद करीना ने अपने घर की झलक दिखाई है जहां पार्टी हुई थी.
करीना कपूर खान ने फ्राइडे को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को अपने लग्जरी घर की अनदेखी तस्वीर दिखाई है. एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर बैलून डेकोर कंपनी का शुक्रिया कहा है.
करीना ने यहीं पर की थी बर्थडे पार्टी
तस्वीर में करीना कपूर खान के घर के रुफटॉप पर बना डाइनिंग एरिया दिख रहा है. वुडेन फर्नीचर व्हाइट कलर के कवर से से ढके हुए सोबर लग रहे हैं. इंडोर प्लांट्स इस जगह की खूबसूरती और बढ़ा रहे हैं. कलरफुल बैलून दिखाई दे रहे हैं. जगह की सजावट सिंपल लेकिन सुकून भरा है. इस जगह की फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा ‘थैंक यू @groomgroomballon’ .
(फोटो साभार:kareenakapoorkhan/Instagram)
धूमधाम से बेबो ने मनाया 42वां बर्थडे
बता दें कि करीना के बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह अपने ग्लैमर अंदाज की वजह से चर्चा में थीं वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी कूल अंदाज में नजर आए थे. इनके अलावा सोहा अली खान, कुणाल खेमू, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, महीप कपूर और संजय कपूर जैसे सेलेब्स ने शिरकत किया था. करीना कपूर के बर्थडे पर एक तस्वीर बहन करीना कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था. इस तस्वीर में व्हाइट कलर के ड्रेस में करीना अपने छोटे बेटे जेह के साथ केक काटती नजर आ रही थीं.
ये भी पढ़िए-B’day Bash: करीना की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने लगाया ग्लैमरस तड़का, करण जौहर ने जमाया रंग
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करे तो आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई थीं. जल्द ही सुजॉय घोष की ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा संग दिखाई देंगी. यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Kareena kapoor, Kareena Kapoor Khan
FIRST PUBLISHED : September 23, 2022, 18:59 IST





