
ऐश्वर्या ने चमकाई तमिल इंडस्ट्री की किस्मत! (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली:
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन- 1’ (Ponniyin Selvan-I) जल्द रिलीज होने वाली है. जिसमें तमाम साउथ स्टार्स लीड रोल में होने वाले हैं. फैंस इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. लेकिन इस बीच जो खबर आ रही है, उसे सुनने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. क्योंकि ये पहली तमिल फिल्म बन गई है, जिसका टीजर लास वेगास (Ponniyin Selvan-I teaser in Las Vegas) में रिलीज किया गया है. ऐसे में फैंस का कहना है कि ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan upcoming film) के ये फिल्म करते ही तमिल इंडस्ट्री की किस्मत चमक गई है. जिसके बाद अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.
गौरतलब है कि इससे पहले एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन- 1’ के प्रमोशनल इवेंट (Ponniyin Selvan-I promotional event) में दिखाई दी थी. जिसे मुंबई में रखा गया था. इस दौरान एक्ट्रेस ने एथनिक वियर में कमाल का लुक (Aishwarya Rai Bachchan latest look) दिया था. वहीं, इस दौरान एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और प्रोड्यूसर मणि रत्नम भी उनके साथ दिखाई दिए थे. इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियो इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रहीं हैं. जिन पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
30 सितंबर को रिलीज (Ponniyin Selvan-I starcast) होने वाली इस फिल्म में विक्रम और कार्थी के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन (नंदिनी), तृषा (कुंडवई) और जयम रवि (अरुणमोझी वर्मन) लीड रोल (Ponniyin Selvan-I starcast) में दिखने वाले हैं. जबकि शोबिता धूलिपाला, ऐश्वर्या लक्ष्मी, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, सरथकुमार, पार्थिबन, किशोर, बाबू एंटनी, रहमान, लाल और नासर सपोर्टिंग स्टार कास्ट के तौर पर दिखाई देंगे. आपको बता दें कि इस फिल्म को 500 करोड़ के बजट (Ponniyin Selvan-I budget) में तैयार किया गया है.
संबंधित लेख
First Published : 25 Sep 2022, 03:14:55 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





