‘मैंने पायल है छनकाई’ रीमिक्स को लेकर फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) और नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के बीच धमासान मचा हुआ है. इसी बीच फाल्गुनी पाठक ने पर एक बार फिर नेहा कक्कड़ पर निशाना साधा है. नेहा के खिलाफ लीगल एक्शन नहीं ले पाने का अफसोस जाहिर किया है. इसके साथ ही उन्होंने ये बताया कि वह रीक्रिएशन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसे पैशन के साथ किया जाना चाहिए.
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत फाल्गुनी पाठक ने खुलासा किया कि नेहा कक्कड़ के गाना रिलीज होने के बाद लोगों ने उन्हें मैसेज किया और बताया कि उनका ही गाना शानदार है. उनका कहना है कि यूजर्स नेहा के गाने को लोग पसंद नहीं रहे हैं. लोगों का मेरा म्यूजिक ज्यादा पसंद है.
इस दौरान फाल्गुनी पाठक बताया कि वे रीक्रिएशन के खिलाफ नहीं हैं. मगर उन्हें लगता है कि जो कोई भी रीक्रिएटेड वर्जन पर काम करता है, उसे सिर्फ गाने की सक्सेस के बारे में ही नहीं सोचना चाहिए. उस शख्स में म्यूजिक के प्रति जुनून होना चाहिए. उसे गाने पर पूरे दिल से काम करना चाहिए. फाल्गुनी ने कहा- रीमेक गाने से मुझे कोई गुरेज नहीं है. ऐसा लंबे समय से होता आया है कि गानों के रीमेक बने हैं. मगर इसे पैशन के साथ किया जाना चाहिए.
फैन्स के बाद नेहा कक्कड़ पर भड़कीं ‘फाल्गुनी पाठक’, बोलीं बर्बाद कर दिया पूरा गाना
बातचीत में जब फाल्गुनी से नेहा के खिलाफ लीगल एक्शन लेने वाली खबरों पर सवाल किया गया तो उन्होंने, जब मेरा गाना आया तब मैं उस समय म्यूजिक राइट्स का अधिकार लेने का महत्व के बारे नहीं जानती थी. काश अगर मैंने ऐसा किया होता तो मैं ऐसे रीक्रिएशन बनने पर रोक लगा सकती थी. काश मैं उस वक्त इन सभी चीजों को लेकर जागरुक होती. जब खुद पर गुजरती है तब पता चलता है. मुझे अफसोस है कि मैं म्यूजिक राइट्स को लेने के बारे में तब नहीं जानती थी. वरना मैं निश्चित रूप से इसके बारे में कुछ करती.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood news, Neha Kakkar, Singer
FIRST PUBLISHED : September 26, 2022, 11:39 IST





