Movie Review

Suriya 42 Film Update | ‘सूर्या 42’ की तस्वीरें-वीडियो लीक के बाद भड़के फिल्ममेकर्स, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी | Navabharat (नवभारत)


Suriya 42 Motion Poster

Suriya 42 Motion Poster

मुंबई: निर्देशक सिरुथाई शिवा (Director Siruthai Siva) की आगामी फिल्म ‘सूर्या 42’ (Suriya 42) लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में साउथ अभिनेता सूर्या (Suriya) अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के मेकर्स इस बात से काफी परेशान है कि कोई  ‘सूर्या 42’ के सेट से फिल्म से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो अवैध रूप से सोशल मीडिया पर लीक कर रहा हैं। ऐसे में अब ‘सूर्या 42’ फिल्म के मेकर्स ने सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रोडक्शन हाउस स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस एक पोस्ट जारी किया है। जिसमें चेतावनी देते हुए कहा कि ‘सभी से विनम्र अनुरोध! हमने देखा है कि कुछ हमारे आगामी प्रोडक्शन # सूर्या 42 के शूटिंग सेट से ‘वीडियो और तस्वीरें’ साझा कर रहे हैं।’

जारी इस बयान में आगे लिखा गया है कि ‘ ‘सूर्या 42’ फिल्म की पूरी टीम का खून-पसीना इसमें शामिल होता है। हम अनुरोध करते हैं कि भविष्य में इसे साझा करें। हम आपको यह भी सूचित करना चाहेंगे कि ‘कॉपीराइट उल्लंघन’ के तहत ऐसा करना जारी रखने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

यह भी पढ़ें

 

बता दें,  ‘सूर्या 42’ फिल्म को 3 डी में बनाया जा रहा है। इसे 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। पिछले दिनों मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया था। टीम द्वारा जारी एक मोशन पोस्टर ने कई प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया है कि सूर्या 42 एक ऐतिहासिक या युद्ध फिल्म है।

Leave a Reply