ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान स्टारर (Saif Ali Khan) फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है. हाल ही में इस फिल्म की स्क्रीनिंग सेलीब्रिटीज के लिए रखी गई, जिसमें ऋतिक रोशन के पापा राकेश रोशन (Rakesh Roshan) और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी नजर आईं. ऐसे में इन दोनों ने ही अपनी-अपनी राय इस फिल्म पर रखी है. पापा राकेश रोशन, ऋतिक की इस फिल्म पर काफी एक्साइटेड हैं, वहीं करीना ने भी इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है.
राकेश रोशन ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्हें ये फिल्म कैसी लगी. उन्होंने लिखा, ‘विक्रम वेधा देखी, इस कमाल का पूरा क्रेडिट निर्देशक को, फिर एक्टर्स को और उसके बाद पूरी टीम को जाता है. WOW.’ राकेश रोशन के इस पोस्ट पर फैंस अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं और उनका भी ये कहना है कि वह इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
राकेश रोशन ने इस फिल्म की खूब तारीफ की है.
वहीं करीना कपूर खान ने भी पति सैफ की इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. करीना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, ‘बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर्स, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट डायरेक्टर्स. क्या शानदर फिल्म है. ब्लॉकबस्टर.’ करीना ने इस फिल्म की कास्ट को भी अपनी पोस्ट में टैग किया है.
करीना ने इसे ‘ब्लॉकबस्टर’ कहा है.
दिलचस्प है कि सैफ जहां करीना के हस्बैंड हैं, वहीं ऋतिक के साथ भी करीना का लंबे समय तक रिश्ता रहा है. करीना कई फिल्मों में ऋतिक के साथ नजर आईं थीं, लेकिन इन दोनों ने लंबे समय से साथ काम नहीं किया है. करीना और ऋतिक, ‘यादें’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hrithik Roshan, Kareena kapoor, Saif ali khan
FIRST PUBLISHED : September 27, 2022, 12:34 IST





