Cinema

Ranveer Singh-Deepika Padukone | रण‍‍‍वीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर उड़ रही ये अफवाह, क्या है सच्चाई यहां जानें सबकुछ | Navabharat (नवभारत)


Ranveer Singh-Deepika Padukone

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस वक्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण की सेहत बिगड़ी थी। जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था बाद में उन्हें ठीक होने पर डिस्चार्ज भी कर दिया गया। अब वो बिल्कुल ठीक हैं। इस दौरान उमैर संधू का एक ट्वीट बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उन्होंने अपने ट्वीट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते का जिक्र किया है। बता दें कि उमैर संधू खुद को फिल्म क्रिटिक बताते है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट में लिखा, ‘ब्रेकिंग! दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच सब कुछ ठीक नहीं है !!!’ जिसके बाद से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस में हलचल मच गई है। लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि लव कपल में ऐसा कैसे हो सकता है।

यह भी पढ़ें

वहीं उमैर संधू के ट्वीट का जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘भाई कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की आपकी खबर भी गलत थी। मुझे इस ब्रेथिंग न्यूज पर डाउट है!’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वह इस सोशल मीडिया पर अब तक का सबसे नकली आदमी है। पता नहीं लोग उसे क्यों पसंद करते हैं और उस पर भरोसा क्यों करते हैं।’ बता दें कि अब तक इस खबर पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का कोई रिएक्शन नहीं आया है। इस बीच एक इवेंट में रणवीर सिंह ने अपने और दीपिका पादुकोण के बीच की बॉन्डिंग को बताया है।

उन्होंने कार्यक्रम में कहा, ‘टचवुड हम मिले और साल 2012 में डेटिंग शुरू की 2022 में मुझे और दीपिका को 10 साल हो गए हैं। दीपिका के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है और मैं उन्हें अपने जीवन में आने लिए उनका बहुत आभारी हूं।’ रणवीर सिंह ने यह भी बताया कि फैंस के लिए जल्द ही एक अच्छा सरप्राइज सामने आने वाला है। जिसमें उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रशंसक इस कपल को बड़े पर्दे पर देखेंगे।

Leave a Reply