दिल्ली में आयोजित 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2020 के समारोह में फिल्म प्रोड्यूसर्स आशुतोष गोवारिकर, सुनीता गोवारिकर, डायरेक्टर मृदुल तुलसीदास और चाइल्ड आर्टिस्ट वरुण बुद्धदेव को उनकी फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ के लिए दो अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया. बता दें कि अवॉर्ड विनर्स को सम्मानित करने के लिए स्पेशल सेरेमनी 30 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी.
फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर ने 2001 के स्पोर्ट्स ड्रामा ‘लगान’ के लिए पहला अवॉर्ड अपने नाम किया था, अब तुलसीदास जूनियर के लिए अपना दूसरा नेशनल अवॉर्ड भी जीत लिया है। अपनी जीत की ख़ुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा है, “तुलसीदास जूनियर मेरा पहला प्रोडक्शन वेंचर रहा है, जिसने एक यंग और नए डायरेक्टर को एक प्लेटफॉर्म ऑफर किया है, और यह जीत एक वेलिडेशन की तरह फील कर रहा हूं, जो ज्यादा से ज्यादा फिल्म मेकर्स को अपनी कहानियां सुनाने के लिए प्रोत्साहित करती है.इसे संभव बनाने के लिए, मैं भूषण कुमार, फिल्म की पूरी टीम, और जूरी के प्रति बहुत आभारी हूं.”
फिल्म प्रोड्यूसर सुनीता गोवारिकर कहती हैं, “यह एक खट्टा मिट्ठा पल है, यह एक बेहतरीन एहसास है. हमें गर्व है कि हमारी कोशिशों को देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान के साथ सेलिब्रेट किया गया है. मैं हमारे को-प्रोड्यूसर टी सीरीज, और पूरे फिल्म के कास्ट और क्रू की आभारी हू.”
वहीं फिल्म के डायरेक्टर मृदुल तुलसीदास कहते हैं, “विश्वास नहीं होता जो फील कर रहा हूं! तुलसीदास जूनियर न सिर्फ मेरी पहली फिल्म है, बल्कि उसमें मेरे अपने बचपन का भी झलक है, वो कहानी मेरे पिता और उनकी यात्रा को एक ट्रिब्यूट है. मुझे उम्मीद है कि मैंने अपने स्नूकर के लिए उनके प्यार और उनके द्वारा दिए गए वैल्यूज का सम्मान करते हुए उन्हें गर्व महसूस कराया है। काश आज मेरे ऑन स्क्रीन पिता राजीव कपूर हमारे साथ यहां होते। मुझ पर और मेरी कहानी पर विश्वास करने और यात्रा के दौरान उनके विजन और गाइडेंस से मुझे ब्लेस करने के लिए मैं आशुतोष सर का हमेशा आभारी रहूँगा.”
आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस की ‘तुलसीदास जूनियर’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ ने मिलकर प्रेजेंट किया है. इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, आशुतोष गोवारिकर और सुनीता गोवारिकर ने प्रोड्यूस किया हैं. जबकि इसके राइटर और डायरेक्टर मृदुल तुलसीदास है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : October 01, 2022, 16:03 IST





