हाइलाइट्स
अनुष्का शर्मा ने वामिका के साथ किया एंजॉय.
इंस्टाग्राम पर मस्ती भरा वीडियो किया शेयर.
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) उन एक्ट्रेसेज में शुमार हैं जो अपनी वर्क और पर्सनल लाइफ को काफी अच्छे से मैनेज करके चलती हैं. वे प्रोफेशनल फ्रंट पर जितनी एक्टिव रहती हैं, उतना ही अपनी निजी जिंदगी को भी एंजॉय करती हैं. बेटी वामिका (Vamika) को लेकर वे काफी प्रोटेक्टिव हैं और अक्सर उसके साथ मस्ती करती हैं. हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे स्लाइड पर मस्ती करती दिख रही हैं. इस वीडियो के पीछे का कारण भी उन्होंने शेयर किया.
अनुष्का शर्मा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे एक स्लाइड पर झूलती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के साथ अनुष्का ने लिखा, ‘मैं अपनी बेटी के साथ प्ले डेट पर गई थी और मैंने भी बहुत सारा बचपना किया.’ वीडियो में अनुष्का मस्ती में भागती हुई स्लाइड की तरफ जाती हैं और फिर स्लाइड से फिसलते हुए नीचे आती हैं. उनकी खुशी देखकर लग रहा है कि वे वामिका के साथ काफी मस्ती कर रही हैं. साथ ही अपने बचपन के दिनों की यादें भी ताजा कर रही हैं. अनुष्का ने मंकी इमोजी के साथ ये पोस्ट शेयर की है.
कौन है बच्चा?
अनुष्का ने जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, यह तेजी से लोगों के बीच वायरल हो गया. अनुष्का का यह फनी अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यूजर्स हार्ट और लाफ इमोजी के साथ इस वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं. वहीं, एक यूजर ने पूछा कि बच्चा कौन है आप या वामू? एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा वामिका है.’ फिलहाल अनुष्का के फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और शेयर करने के कुछ ही देर बाद इसे काफी लाइक्स मिल गए हैं.
अनुष्का शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी. प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुष्का इंडियन क्रिकेट टीम की फास्ट बॉलर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी. हाल ही अनुष्का ने इस फिल्म का शेड्यूल पूरा किया, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की.
बता दें कि अनुष्का शर्मा लम्बे समय बाद पर्दे पर वापसी करेंगी. बेटी वामिका के जन्म के बाद उन्होंने फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक ले लिया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Anushka sharma
FIRST PUBLISHED : October 02, 2022, 13:09 IST





