Cinema

ग्रैमी अवार्ड विजेता मशहूर रैपर कूलियो के निधन पर भावुक हुए रणवीर सिंह


नई दिल्ली. बॉलीवुड में अपने अतरंगी स्टाइल से जाने वाले रणवीर सिंह हमेशा सुर्खियों में बने रहते है. इस बार रणवीर सिंह ने ग्रैमी विनर रैपर कूलियो के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए फोटो शेयर की. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने गैंगस्टा पैराडाइज बैकग्राउंड गाने के साथ कूलियो की एक तस्वीर साझा की जिसमे लाल दिल और एक हाथ जोड़कर इमोजी भी थी.

ग्रैमी विनर रैपर कूलियो ने गैंगस्टा पैराडाइज के अलावा फैनटेस्टिक वोयेज, सी यू वेन यू देयर जैसे बेहतरीन हिट गाने गाए है. उनके मशहूर गाने गैंगस्टा पैराडाइज को यूट्यूब पर 106 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है. 1963 में पैदा हुए रैपर कूलियो का 59 साल की उम्र में कैलिफोर्निया के लॉस ऐंजेलेस में निधन हो गया. ‘वैराइटी’ ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि कूलियो का बुधवार दोपहर को निधन हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, कूलियो का निधन उस वक़्त हुआ जब वह उनके दोस्त के घर गए थे.

इन सभी खबरों के बीच रणवीर और दीपिका के बीच अनबन की खबर भी आई है हालांकि, इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान रणवीर ने दीपिका से साथ अपने अच्छे संबंधों की बात कही थी. उन्होंने कहा कि, हम दोनों को मिले हुए दस साल हो गए है. हम दोनों साल 2012 से साथ है और अब 2022 आ गया है. बता दें कि, इन दोनों की मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर हुई थी. जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को 6 साल डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी और अब दोनों की शादी को चार साल हो गए हैं. यह खूबसूरत जोड़ी बड़े पर्दे पर पद्मावत’, ’83’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी धमाकेदार फिल्मों में एक साथ नजर आए थे.

Tags: Bollywood news, Ranveer Singh

Leave a Reply