Cinema

करण जौहर की अपकमिंग फिल्म में वरुण धवन संग दिखेंगी अनन्या पांडे? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट से मचा हड़कंप


अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की हैं. फोटो को शेयर करते हुए न्यू कमर अदाकारा ने वरुण को अपना सबसे प्यारा और स्पिरिचुअल दोस्त बताया है. अनन्या का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इन दिनों सितारों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ये अटकलें लगाने लगे हैं कि जल्द ही दोनों किसी प्रोजेक्ट पर एक साथ देखे जाएंगे.

वरुण धवन के साथ अपनी प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे स्वीट और स्पिरिचुअल दोस्त वरुण धवन आइसक्रीम खा रहे हैं.’ इसके साथ ही अनन्या ने अपने पोस्ट को बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर को भी टैग करते हुए ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ भी लिखा है.

सामने आई फोटो में दोनों कैमरे के सामने की तरफ हंसते हुए पोज देते दिखाई दे रहे हैं. दोनों एक दूसरे के बेहद करीब बेहद प्यारे लग हैं. वहीं वरुण धवन ने हाथ में आइसक्रीम खाते हुए नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर
अनन्या पांडे के पोस्ट को अब तक 2 लाख ज्यादा लोग देख चुके हैं. फैंस अदाकारा के पोस्ट करते हुए स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए डिमांड करने लगे हैं. एक फैन ने कमेंट में लिखा- ‘मुझे लगता है कि हमें स्क्रीन पर आप दोनों की ज्यादा जरूरत है अनन्या’. एक दूसरे फैन ने लिखा है, ‘गाइज स्टूडेंट-1 और स्टूडेंट-2 रीयूनियन जैसा होना चाहिए.’

Instagram Printshot

फैंस के लिए एक ट्रिट जैसा लग रहा है
आपको बता दें कि अनन्या पांडे और वरुण धवन की एक चीज बेहद मजेदार है. ये वो हैं कि इन दोनों करण जौहर के फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. वरुण ने जहां साल 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द’ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था,तो वहीं अनन्या 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ एक्टिंग की दुनिया कदम रखी थीं. अब ऐसे में अनन्या का पोस्ट फैंस के लिए एक ट्रिट जैसा लग रहा है. अब अनन्या के पोस्ट ने फैंस के बीच जो हलचल पैदा की है, उस पर देखते हैं कऱण जौहर क्या रिएक्ट करने वाले हैं. स्क्रीन पर वरुण-अनन्या की जोड़ी को देखने वाली फैंस की ये उमींद पूरी होती या अधूरी ..ये आने वाला वक्त ही बता पाएगा.

अनन्या पांडे की लिंकअप्स अटकलों पर मॉम भावना ने किया रिएक्ट? पति चंकी को लेकर बोलीं – ‘ये ..उनका फैसला है’

काम की बात करें तो अनन्या, जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ ‘खो गए हम कहां’ में में दिखाई देंगी. इसके अलावा अनन्या आयुष्मान खुराना के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आएंगी. वहीं वरुण धवन भी आने वाले दिनों में जाह्नवी कपूर संग फिल्म बवाल और कृति सेनन संग फिल्म भेड़िया में दिखाई देंगे.बता दें कि भेड़िया एक हॉरर कॉमेडी फिल्म हैं जो 25 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है.

Tags: Ananya Panday, Karan johar, Varun Dhawan

Leave a Reply