ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) धूम-धड़ाके साथ बॉलीवुड के नए मिस्टर एंड मिसेज बन गए हैं. मुंबई में हुई ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स ऋतिक रोशन, सबा आजाद, विक्की कौशल, तापसी पन्नू, मनोज वाजपेयी, तब्बू जैसे कई सितारों ने शिरकत किया. सोशल मीडिया पर पार्टी की तमाम फोटोज और वीडियोज छाए हुए हैं. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऋचा-अली केक काटने की मशक्कत करते हुए नजर आ रहे हैं. इस मजेदार वीडियो को देख आप भी मुस्कुरा उठेंगे.
बॉलीवुड के एडोरल कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने शादी में मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के डिजाइनर कपड़े पहने थे. इनकी मेहंदी-संगीत लेकर शादी-रिसेप्शन तक का हर फंक्शन जबरदस्त रहा. अपनी शादी के हर पल को ये जोड़ा एन्जॉय करता दिखा. इस वीडियो में ही देख लिजिए दोनों का मस्ती भरा अंदाज.
केक काटने में ऋचा-अली की दूसरों ने की मदद
ऋचा और अली का एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें न्यूलीवेड कपल व्हाइट-पर्पल कलर के फ्लॉवर डेकोरेटेड थ्री-टीयर ग्रे कलर का केक काटते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि केक काटने में इतनी कितनी मेहनत करनी पड़ रही है, अली चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में वहां मौजूद दूसरे लोगों ने इनकी केक काटने में मदद की. केक काटने के बाद दोनों रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले डांस करते नजर आए.
ये भी पढ़ें-अली फजल-ऋचा चड्ढा मुंबई में रखा ग्रैंड रिसेप्शन, कपल को बधाई देने पहुंचे विक्की-ऋतिक, देखें PICS
ऋचा चड्ढा ने अपने रिसेप्शन में कलरफुल गाउन पहना था, वहीं अली जफर ने सूट पहना हुआ था. दोनों ने पैपराजी को भी जमकर पोज दिए और हमेशा की तरह स्माइल करते नजर आए. बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी काफी पहले ही हो चुकी होती. साल 2020 में शादी की पूरी तैयारी थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से टल गई. इतना ही नहीं अली और ऋचा की शादी पहले कोविड-19 की वजह से टली फिर अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से टालनी पड़ी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ali Fazal, Richa Chadha
FIRST PUBLISHED : October 05, 2022, 15:54 IST





