
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की आगामी फिल्म ‘फोन भूत’ (Phone Bhoot) के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। जिस दिन का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था आखिरकार आज वो दिन आ ही गया। प्रशंसक ये जानने के लिए काफी उत्साहित थे कि इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा। कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘फोन भूत’ का ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज होगा।
इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर कर दिया है। जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आ रहे हैं। अदाकारा ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इनकमिंग कॉल… फोन भूत का ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज होगा। बने रहें!’
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते निर्माता ने इस फिल्म के रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया अब ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को बड़े पर्दे पर उतरेगी। इस फिल्म में कटरीना कैफ के साथ पहली बार ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने साथ मिलकर किया है।
अगर हम बात करें कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेत्री फ्रेंचाइजी फिल्म ‘टाइगर 3’, ‘मेरी क्रिसमस’ और ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी।





